• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • 12 दिन बैटरी लाइफ, AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Xiaomi Watch S2 लॉन्च, जानें कीमत

12 दिन बैटरी लाइफ, AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Xiaomi Watch S2 लॉन्च, जानें कीमत

शाओमी ने स्मार्टवॉच में नया सेफ्टी ट्रैकिंग फीचर दिया है। इसकी मदद से यूजर्स इमरजेंसी के समय अपनी जियोलोकेशन भेज एक SOS मैसेज के साथ भेज सकते हैं।

12 दिन बैटरी लाइफ, AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Xiaomi Watch S2 लॉन्च, जानें कीमत

Xiaomi Watch S2, Xiaomi Watch S1 की सक्सेसर है।

ख़ास बातें
  • इसके 46mm वेरिएंट में 500mAh बैटरी है
  • 42mm वेरिएंट में 305mm बैटरी के साथ आता है
  • वॉच में 5ATM वॉटर रसिस्टेंस भी दिया गया है
विज्ञापन
Xiaomi ने नई स्मार्टवॉच Xiaomi Watch S2 को लॉन्च किया है जो कि Xiaomi Watch S1 की सक्सेसर है। इस स्मार्टवॉच को कंपनी ने 46mm और 42mm डिस्प्ले विकल्पों में पेश किया है। इसी के साथ यह 1.43 इंच और 1.32 इंच डिस्प्ले में आती है। वियरेबल में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसमें कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी मिलते हैं जैसे कि हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2) आदि। कंपनी ने इसके साथ सिंगल चार्ज में 12 दिन की बैटरी लाइफ होने की बात कही है। 
 

Xiaomi Watch S2 की कीमत और उपलब्धता

शाओमी वॉच एस2 की कीमत 999 युआन (लगभग 11,800 रुपये) है जिसमें इसका 42mm डिस्प्ले वेरिएंट आता है। जबकि इसके 46mm डिस्प्ले वेरिएंट को 1,099 युआन (लगभग 13,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। कलर्स की बात करें तो इसे ब्लैक, लाइट गोल्ड और सिल्वर में खरीदा जा सकता है। इसके साथ लेदर या सिलिकॉन स्ट्रैप का ऑप्शन मिलता है। वियरेबल चीन में खरीद के लिए उपलब्ध है। 
 

Xiaomi Watch S2 के स्पेसिफिकेशंस

Xiaomi Watch S2, जैसा कि पहले बताया गया है, Xiaomi Watch S1 की सक्सेसर है। स्मार्टवॉच को 46mm और 42mm डिस्प्ले विकल्पों में पेश किया गया है। इसी के साथ यह 1.43 इंच और 1.32 इंच डिस्प्ले में आती है। इसमें 353ppi की पिक्सल डेंसिटी है और 466 × 466 पिक्सल का रेजॉल्यूशन है। स्मार्टवॉच MIUI Watch OS पर चलती है। यह एंड्रॉयड 6.0 और आईओएस 12.0 या उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करती है। वियरेबल में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जिसमें साइकलिंग, हाइकिंग, फुटबॉल, रनिंग आदि शामिल हैं। इसमें कई हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी मिलते हैं जैसे कि हार्ट रेट मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2), फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटरिंग आदि। 

शाओमी ने स्मार्टवॉच में नया सेफ्टी ट्रैकिंग फीचर दिया है। इसकी मदद से यूजर्स इमरजेंसी के समय अपनी जियोलोकेशन भेज एक SOS मैसेज के साथ भेज सकते हैं। यानि कि आपात स्थिति में यह जल्द से जल्द आप तक मदद पहुंचाने में कारगर साबित हो सकती है। इसके अलावा इस वॉच में अलार्म, रिमाइंडर, स्टॉपवॉच, और मैसेज नोटिफिकेशन फीचर भी दिए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए यह ब्लूटूथ v5.2 को सपोर्ट करती है। इसकी मदद से यूजर कॉल करने के साथ ही रिसीव भी कर सकता है। इसमें एनएफसी सपोर्ट भी दिया गया है। वॉच में 5ATM वॉटर रसिस्टेंस भी दिया गया है। 

बैटरी लाइफ की बात करें तो इसके 46mm वेरिएंट में 500mAh बैटरी है। कंपनी ने इसमें सिंगल चार्ज में 12 दिन का बैटरी बैकअप दे सकने की बात कहती है। वहीं, 42mm वेरिएंट में 305mm बैटरी के साथ आता है जिसमें सिंगल चार्ज में 7 दिन का बैटरी बैकअप देने की बात कही गई है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Strap ColourBlack, Light Gold and Silver
Display Size42mm
Compatible OSAndroid, iOS
Strap MaterialLeather
Dial ShapeRound
Display TypeAMOLED
Ideal ForUnisex
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  2. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  3. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  4. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  5. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  6. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  8. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  9. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  10. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »