Xiaomi का Mi Smart Band 5 भारत में लॉन्च होगा 29 सितंबर को

भारत में Mi Smart Band 5 की कीमत क्या होगी? इसका खुलासा तो लॉन्च इवेंट में होगा। लेकिन चीनी कीमत के आधार पर दाम का अनुमान लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 16 सितंबर 2020 16:21 IST
ख़ास बातें
  • मी बैंड 5 में हार्ट रेट सेंसर दिया गया है
  • Mi Band 5 में औरतों के लिए एक अलग हेल्थ मोड है
  • लेटेस्ट Mi Band मैग्नेटिक चार्जिंग को सपोर्ट करता है
Mi Smart Band 5 को भारत में 29 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका खुलासा अमेज़न ने एक माइक्रोसाइट से किया। नए मी स्मार्ट बैंड 5 को पहले ही जून महीने में चीनी मार्केट में पेश किया जा चुका है। मी स्मार्ट बैंड 5 में 1.1 इंच का कलर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। Xiaomi ने इसके अलावा मैगनेटिक चार्जिंग डॉक दिया है। ताकि मी स्मार्ट बैंड 5 को चार्ज करने का अनुभव मज़ेदार रहे। स्मार्ट फिटनेस बैंड में अपग्रेडेड फिटनेस फोकस्ड फीचर्स मिलते हैं।
 

Mi Smart Band 5 India launch details

मी स्मार्ट बैंड 5 को भारत में 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Amazon पर इस फिटनेस प्रोडक्ट के लिए माइक्रोसाइट को लाइव कर दिया गया है। यह इशारा है कि Xiaomi का यह फिटनेस बैंड इस प्लेटफॉर्म पर बिकेगा। इसके अलावा Mi Smart Band 5 की बिक्री शाओमी की वेबसाइट और मी होम स्टोर्स में भी होगी।
Advertisement

Mi Smart Band 5 को Xiaomi के स्मार्टर लिविंग वर्चुअल इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। इस दौरान कई और इंटरनेट ऑफ थिंग्स डिवाइसेज़ से पर्दा उठ सकता है। इनमें से एक डिवाइस Mi Watch Revolve हो सकता है। दावा है कि यह चीन में पेश किए गए Mi Watch Colour का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है।
 

Mi Smart Band 5 price in India (expected)

भारत में मी स्मार्ट बैंड 5 की कीमत क्या होगी? इसका खुलासा तो लॉन्च इवेंट में होगा। लेकिन चीनी कीमत के आधार पर दाम का अनुमान लगाया जा सकता है। चीनी मार्केट में मी बैंड 5 के स्टेंडर्ड वर्ज़न CNY 189 (करीब 2,000 रुपये) और एनएफसी वेरिएंट को CNY 229 (करीब 2,500 रुपये) में बेचा जाता है। स्मार्ट बैंड ब्लैक, ब्लू, पिंक, ऑरेंज, पर्पल, यलो और ग्रीन कलर स्ट्रैप के साथ आता है।
Advertisement
 

Mi Band 5 specifications

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, मी बैंड 5 में 1.1 इंच कलर्ड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 100 नए एनिमेटेड वॉच फेस हैं। फिटनेस ट्रैक में अब 11 स्पोर्ट्स मोड हैं। यह पर्सनल एक्टिविटी इंटेलिजेंस (PAI) एक्टिविटी इंडेक्स के साथ आता है जो यूज़र्स को फिटनेस एक्टिविटी को बेहतर समझने और ट्रैक करने में मदद करता है। यूज़र्स की नींद के पैटर्न को ट्रैक करने के लिए Mi Band 5 बेहतर स्लीप मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ आता है। Xiaomi का दावा है कि स्लीप मॉनिटरिंग की सटीकता पहले की तुलना में 40 फीसदी बेहतर हुई है।

मी बैंड 5 में हार्ट रेट सेंसर दिया गया है। इसमें औरतों के लिए एक अलग हेल्थ मोड है। यूज़र्स को फिटनेस बैंड में सोशल मीडिया नोटिफिकेशन्स, म्यूजिक कंट्रोल, इनकमिंग कॉल्स, टेक्स्ट और वेदर अपडेट मिलेगा। इसेक अलावा नया रिमोट कंट्रोल कैमरा फीचर आया है जो यूज़र्स को स्मार्टफोन से तस्वीरें खींचने में मदद करता है। स्मार्ट बैंड बिल्ट इन माइक्रोफोन के साथ आता है जिससे वॉयस कमांड दिया जा सकेगा।
Advertisement

लेटेस्ट Mi Band मैग्नेटिक चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसकी मदद से यूज़र्स को अपने डिवाइस को बिना स्ट्रैप हटाए चार्ज कर पाएंगे। Xiaomi का दावा है कि बैंड का एनएफसी वेरिएंट सिंगल चार्ज में 14 दिनों की बैटरी लाइफ देता है और स्टेंडर्ड वर्ज़न 20 दिनों तक चलता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.