Mi Smart Band 5 में 11 प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। अन्य फिटनेस और हेल्थ फीचर्स में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, वुमेन हेल्थ ट्रैकिंग, स्ट्रेस मॉनिटरिंग आदि शामिल हैं। मी स्मार्ट बैंड 5 को लेकर कहा गया है कि यह सिंगल चार्ज पर 14 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है।
कंपनी अपनी स्मार्टवॉच को Mi Watch Revolve के नाम से लॉन्च करेगी, जो चीन में लॉन्च हो चुकी Mi Watch Color का रीब्रांड मॉडल होगा। Xiaomi इवेंट में मी स्मार्ट एआई स्पीकर लॉन्च होने की भी बात कही जा रही है।
Xiaomi की Diwali with Mi 2019 Sale 4 अक्टूबर तक चलेगी। आप कंपनी की वेबसाइट पर जाकर सारे ऑफर्स की जांच कर सकते हैं। Redmi K20 और Redmi K20 Pro छूट के साथ बिक रहे हैं। Poco F1 को भी सस्ते में खरीदने का मौका है।