Xiaomi Smart Band 9 आया IMDA डेटाबेस में नजर, ग्लोबल लॉन्च जल्द!

Xiaomi Band 9 फिटनेस बैंड जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2024 11:29 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी अपने अगले फिटनेस बैंड Smart Band 9 को जल्द लॉन्च कर सकती है।
  • फिटनेस बैंड को IMDA डेटाबेस में स्पॉट किया गया है।
  • इसका मॉडल नम्बर M2345B1 बताया गया है।

नई सीरीज पिछले साल आई Smart Band 8 की सक्सेसर होगी।

Photo Credit: ITHome

Xiaomi के लिए खबर है कि कंपनी अपने अगले फिटनेस बैंड Smart Band 9 को जल्द लॉन्च कर सकती है। यह नई सीरीज पिछले साल आई Smart Band 8 की सक्सेसर होगी। बैंड 8 को कंपनी ने चीन में पेश किया था। अब कंपनी इसका अगली जेनरेशन लॉन्च करने की तैयारी में है जो कि कई सर्टिफिकेशन भी प्राप्त कर चुकी है। आइए जानते हैं अपकमिंग स्मार्ट बैंड के बारे में यहां से क्या जानकारी मिल रही है।  

Xiaomi Band 9 फिटनेस बैंड जल्द ही मार्केट में देखने को मिल सकता है। फिटनेस बैंड को IMDA डेटाबेस में स्पॉट किया गया (via) है। यह सिंगापुर का सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म है। इससे यहां पर पता चलता है कि स्मार्ट बैंड को कंपनी जल्द ही ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च कर सकती है। लिस्टिंग में इसका मॉडल नम्बर M2345B1 बताया गया है। यह बेस मॉडल है। जबकि NFC वर्जन का मॉडल नम्बर M2346B1 बताया गया है। यानी कि फिटनेस बैंड के दो वर्जन लॉन्च किए जाएंगे।

Xiaomi Smart Band 9 के दोनों वर्जन पिछले महीने चीन की सर्टिफिकेशन में भी देखे गए थे। पुराने मॉडल के ग्लोबल लॉन्च की बात करें तो Smart Band 8 Pro को कंपनी ने यूरोप में पेश किया था जो कि फरवरी 2024 में लॉन्च किया गया था। Xiaomi Band 8 स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 1.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है। डिस्प्ले में ऑलवेज ऑन मोड भी दिया गया है। यह वॉटर रसिस्टेंट फीचर के साथ आता है और 50 मीटर तक पानी में काम कर सकता है। स्ट्रैप के लिए कंपनी ने लैदर, वोवन लैदर, होलो ब्रेसलेट और टीपीयू स्ट्रैप का विकल्प दिया है। खास बात ये भी है कि इसे एक कम्पैटिबल नेकलेस एक्सेसरी के साथ गले में पेंडेंट की तरह भी पहना जा सकता है। या फिर शू लेसेज में भी पहना जा सकता है। 

इसके फीचर्स की बात करें तो यह कई फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, एसपीओ2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और मेंस्रुअल साइकल ट्रैकर भी आता है। इसके अलावा रनिंग, बॉक्सिंग जैसे स्पोर्ट्स मोड भी इसमें सपोर्टेड हैं। कुल मिलाकर यह 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करता है। वियरेबल में कई इनिबल्ट गेम्स भी दिए गए हैं। डिवाइस में 190mAh की बैटरी है जिसके लिए कंपनी ने कहा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 16 दिन चल जाती है। बशर्तें कि ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मोड डिसेबल किया गया हो। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8100mAh बैटरी वाला Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 50MP डुअल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  4. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Amazon Prime Day सेल में Samsung फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  6. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  7. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  8. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  9. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
  10. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.