Xiaomi Smart Band 8 ग्लोबल वेरिएंट का प्राइस, लॉन्च डेट ऑनलाइन लीक!

Smart Band 8 की कथित लिस्टिंग बताती है कि यह 3 अक्टूबर को ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध हो जाएगा।

Xiaomi Smart Band 8 ग्लोबल वेरिएंट का प्राइस, लॉन्च डेट ऑनलाइन लीक!

Xiaomi Smart Band 8 को कंपनी ने अप्रैल में चीन के अंदर लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • यह 3 अक्टूबर को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हो सकता है।
  • फिटनेस बैंड में 1.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।
  • कुल मिलाकर यह 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करता है।
विज्ञापन
Xiaomi Smart Band 8 को कंपनी ने अप्रैल में लॉन्च किया था। यह फिटनेस बैंड कंपनी के लेटेस्ट वियरेबल के तौर पर Xiaomi 13 Ultra के साथ लॉन्च हुआ था। चीन के अलावा अन्य मार्केट्स में अभी तक यह पेश नहीं किया गया है। लेकिन ग्लोबल लॉन्च से पहले इसके ग्लोबल वेरिएंट की कीमत और स्पेक्स लीक हो गए हैं। एक ऑनलाइन रिटेलर वेबसाइट पर इसे कथित तौर पर लिस्टेड देखा गया है। साथ ही इसके ग्लोबल लॉन्च की तारीख के बारे में भी नई जानकारी आई है। 

Xiaomi Smart Band 8 के चीन में लॉन्च के बांद कंपनी ने हाल ही में इसके अंदर फर्मवेयर का नया वर्जन 1.3.176 अपडेट किया था। अब कंपनी जल्द ही इसे ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है। इसी से जुड़ा एक नया लीक सामने आया है जिसमें ग्लोबल वेरिएंट का प्राइस और स्पेक्स ऑनलाइन रिटेलर पर देखे गए हैं। गैजेट्स एंड वियरेबल्स की रिपोर्ट के अनुसार, Smart Band 8 को पोलैंड की रिटेल लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। हालांकि अब यह लिस्टिंग उपलब्ध नहीं है। 

Smart Band 8 की कथित लिस्टिंग बताती है कि यह 3 अक्टूबर को ग्लोबल लेवल पर उपलब्ध हो जाएगा। इसकी प्राइसिंग भी इसमें पता चली है। जिसके मुताबिक, Xiaomi Smart Band 8 का ग्लोबल प्राइस PLN (Polish Zloty) 199 या 49 डॉलर (लगभग 4,074 रुपये) हो सकता है। कंपनी इसे चीन में लॉन्च कर चुकी है और जल्द ही यह अन्य मार्केट्स में भी उपलब्ध होगा। इसके स्पेसिफिकेशंस पर एक नजर डाल लेते हैं।
 

Xiaomi Smart Band 8 Specifications

Xiaomi Smart Band 8 के स्पेक्स देखें तो फिटनेस बैंड में 1.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में ऑलवेज ऑन मोड भी दिया गया है। यह वॉटर रसिस्टेंट फीचर के साथ आता है और 50 मीटर तक पानी में काम कर सकता है, जैसा कि कंपनी का कहना है। स्ट्रैप के लिए कंपनी ने लैदर, वोवन लैदर, होलो ब्रेसलेट और टीपीयू स्ट्रैप का विकल्प दिया है। खास बात ये भी है कि इसे एक कम्पैटिबल नेकलेस एक्सेसरी के साथ गले में पेंडेंट की तरह भी पहना जा सकता है। या फिर शू लेसेज में भी पहना जा सकता है। 

इसके फीचर्स की बात करें तो यह कई फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, एसपीओ2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और मेंस्रुअल साइकल ट्रैकर भी आता है। इसके अलावा रनिंग, बॉक्सिंग जैसे स्पोर्ट्स मोड भी इसमें सपोर्टेड हैं। कुल मिलाकर यह 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करता है। वियरेबल में कई इनिबल्ट गेम्स भी दिए गए हैं। डिवाइस में 190mAh की बैटरी है जिसके लिए कंपनी ने कहा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 16 दिन चल जाती है। बशर्तें कि ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मोड डिसेबल किया गया हो। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X80i में मिल सकती है 6,800mAh की बैटरी, TENAA पर हुई लिस्टिंग
  2. Poco C85x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. कौन सा ऐप खा रहा है फोन की बैटरी? जल्द खुद बताएगा Google
  4. Poco X8 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Google Pixel 10a की भारत में शुरू हुई बिक्री, 5,100mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. itel ने भारत में लॉन्च किया Zeno 100 स्मार्टफोन, Rs 7 हजार में 5000mAh बैटरी और 90Hz डिस्प्ले
  7. Realme C83 5G भारत में लॉन्च: बजट में 7000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  8. Samsung ने बढ़ाए कई स्मार्टफोन के दाम, 3,000 रुपये तक महंगे हुए ये मॉडल्स!
  9. Motorola Edge 70 Fusion भारत में लॉन्च: इसमें हैं 7,000mAh बैटरी और गेमर्स के लिए 120 fps गेमिंग जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Rs 2 हजार सस्ता मिल रहा है Nothing Phone 3a, इसके बैक पैनल की टिमटिमाती लाइटें हैं खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »