Xiaomi Smart Band 8 Pro होगा 1.74 इंच 60Hz डिस्प्ले के साथ 14 अगस्त को लॉन्च, जानें सबकुछ

शाओमी स्मार्ट बैंड 8 प्रो में 336ppi पिक्सल डेंसिटी वाली स्क्रीन दी जा रही है।

Xiaomi Smart Band 8 Pro होगा 1.74 इंच 60Hz डिस्प्ले के साथ 14 अगस्त को लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Weibo/Xiaomi

शाओमी स्मार्ट बैंड 8 प्रो में 336ppi पिक्सल डेंसिटी वाली स्क्रीन दी जा रही है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Band 8 Pro के लॉन्च से पहले मेन स्पेक्स आए सामने
  • Xiaomi Smart Band 8 Pro लॉन्च डेट 14 अगस्त के लिए निर्धारित है।
  • फिटनेस बैंड में 1.74 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है।
विज्ञापन
Xiaomi Smart Band 8 के बाद इसका प्रो वर्जन कंपनी जल्द लॉन्च करने वाली है। फिटनेस बैंड को लेकर लीक्स का सिलसिला जोर पकड़़ चुका है। Xiaomi Smart Band 8 Pro में कौन से स्पेसिफिकेशंस देखने को मिलने वाले हैं, इसे लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है। अब इस वियरेबल के बारे में लेटेस्ट अपडेट इसके मेन स्पेसिफिकेशंस रिवील करता है। कंपनी ने Xiaomi Smart Band 8 Pro के लॉन्च से पहले मेन स्पेक्स से पर्दा उठा दिया है। आइए विस्तार से इसके बारे में आपको बताते हैं। 

Xiaomi Smart Band 8 Pro लॉन्च डेट 14 अगस्त के लिए निर्धारित है। कंपनी ने वियरेबल को चीन में लॉन्च करने जा रही है। Weibo पर शाओमी ने स्मार्ट बैंड 8 प्रो के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। 14 अगस्त की लॉन्च डेट के साथ कंपनी ने मेंशन किया है कि इस फिटनेस बैंड में 1.74 इंच का डिस्प्ले मिलने वाला है। कंपनी इसके पैनल टाइप के बारे में जानकारी नहीं दी है, लेकिन कयास है कि इसमें OLED पैनल मिल सकता है। डिस्प्ले में 16.7 मिलियन कलर्स का सपोर्ट देखने को मिलेगा। 

शाओमी स्मार्ट बैंड 8 प्रो में 336ppi पिक्सल डेंसिटी वाली स्क्रीन दी जा रही है। इसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज का होगा। पैनल की शेप पिल के आकार की होगी। इसमें कस्टमाइज किए जा सकने वाले विजेट्स देखने को मिलेंगे। साथ ही पोर्ट्रेट वॉचफेस का सपोर्ट होगा।  

Xiaomi Smart Band 8 को अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इसके स्पेक्स पर एक नजर डालें तो फिटनेस बैंड में 1.6 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस भी मिलती है। डिस्प्ले में ऑलवेज ऑन मोड भी दिया गया है। यह वॉटर रसिस्टेंट फीचर के साथ आता है और 50 मीटर तक पानी में काम कर सकता है, जैसा कि कंपनी का कहना है। स्ट्रैप के लिए कंपनी ने लैदर, वोवन लैदर, होलो ब्रेसलेट और टीपीयू स्ट्रैप का विकल्प दिया है। 

इसके फीचर्स की बात करें तो यह कई फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स को सपोर्ट करता है। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, एसपीओ2 सेंसर, स्लीप ट्रैकर और मेंस्रुअल साइकल ट्रैकर भी आता है। इसके अलावा रनिंग, बॉक्सिंग जैसे स्पोर्ट्स मोड भी इसमें सपोर्टेड हैं। कुल मिलाकर यह 150 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करता है। वियरेबल में कई इनिबल्ट गेम्स भी दिए गए हैं। डिवाइस में 190mAh की बैटरी है जिसके लिए कंपनी ने कहा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 16 दिन चल जाती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »