83 इंच 4K डिस्प्ले के साथ Samsung OLED TV लॉन्च, AI HDR, Dolby, Neural Quantum चिप से है लैस

इसमें प्योर ब्लैक, बेहतरीन कंट्रास्ट और उम्दा कलर स्क्रीन पर दिखते हैं। टीवी में सैमसंग का Neural Quantum प्रोसेसर लगा है।

83 इंच 4K डिस्प्ले के साथ Samsung OLED TV लॉन्च, AI HDR, Dolby, Neural Quantum चिप से है लैस

Samsung ने OLED TV रेंज में 83 इंच का नया मॉडल पेश किया है।

ख़ास बातें
  • यह टीवी कंपनी के S90C लाइनअप में नया और सबसे टॉप वेरिएंट है।
  • इसमें QD-OLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है।
  • स्क्रीन में 144Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमं 4K रिजॉल्यूशन मिलता है।
विज्ञापन
Samsung ने OLED TV रेंज में 83 इंच का नया मॉडल पेश किया है। यह टीवी कंपनी के S90C लाइनअप में नया और सबसे टॉप वेरिएंट है। इसमें QD-OLED पैनल का इस्तेमाल किया गया है जो कि इसके अन्य वेरिएंट्स में भी मौजूद है। स्क्रीन में 144Hz का रिफ्रेश रेट है। इसमं 4K रिजॉल्यूशन मिलता है। साथ ही AI आधारित HDR, और Dolby Atmos का भी सपोर्ट है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

Samsung 83 inch Class OLED TV Price

Samsung के इस नए OLED TV मॉडल की कीमत के बारे में बात करें तो इसे 5400 डॉलर (4,44,433 रुपये) में खरीदा जा सकता है। यह Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध है। 
 

Samsung 83 inch Class OLED TV Specifications

Samsung 83 inch Class OLED TV के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 83 इंच का विशाल डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट है। यह S90C लाइनअप का ही सबसे बड़े साइज वाला मॉडल है, इसलिए स्पेक्स भी वैसे ही दिए गए हैं। इसमें 4K रिजॉल्यूशन में कंटेंट देखा जा सकता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित एचडीआर सपोर्ट इसमें दिया गया है। साथ ही रिच साउंड एक्सपीरियंस के लिए Dolby Atmos का सपोर्ट भी है। 

टीवी में सबसे ज्यादा ध्यान डिस्प्ले पर ही जाता है और सैमसंग का ये टीवी इस मामले में काफी आगे है, जैसा कि कंपनी ने कहा है। इसमें प्योर ब्लैक, बेहतरीन कंट्रास्ट और उम्दा कलर स्क्रीन पर दिखते हैं। टीवी में सैमसंग का Neural Quantum प्रोसेसर लगा है। इसमें कंपनी ने LaserSlim डिजाइन दिया है जिससे बेजल बिल्कुल न के बराबर हो जाते हैं। टीवी के साथ सोलर सेल रिमोट आता है। इसे बिजली और प्राकृतिक लाइट के अलावा RF वेव्ज के माध्यम से भी चार्ज किया जा सकता है। इस रिमोट में किसी तरह की बैटरी का इस्तेमाल नहीं किया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »