Xiaomi Smart Band 10 लॉन्च, 150 से ज्यादा मोड का करेगा सपोर्ट, जानें फीचर्स

Xiaomi ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्ट बैंड Xiaomi Smart Band 10 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 जून 2025 08:30 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Smart Band 10 में 1.72 इंच की AMOLED टच डिस्प्ले दी गई है।
  • Xiaomi Smart Band 10 में 150+ वर्कआउट मोड का सपोर्ट मिलता है।
  • Xiaomi Smart Band 10 में 233mAh की बैटरी दी गई है।

Xiaomi Smart Band 10 में 1.72 इंच की AMOLED टच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीनी बाजार में अपना नया स्मार्ट बैंड Xiaomi Smart Band 10 लॉन्च कर दिया है। इस बैंड में 2.0 मिमी बेजल्स के साथ 1.72 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। यह स्मार्ट बैंड 150 से ज्यादा वर्कआउट मोड को ट्रैक करता है। यहां हम आपको Xiaomi Smart Band 10 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi Smart Band 10 Price


Xiaomi Smart Band 10 के मेटल वेरिएंट की कीमत 269 युआन (लगभग 3,211 रुपये), NFC एडिशन की कीमत 319 युआन (लगभग 3,805 रुपये) और सिरेमिक मॉडल की कीमत 379 युआन (लगभग 4,525 रुपये) है। यह बैंड वर्तमान में बिक्री के लिए चीन में उपलब्ध है और जल्द ही ग्लोबल स्तर पर उपलब्ध होगा।


Advertisement
Xiaomi Smart Band 10 Specifications


Xiaomi Smart Band 10 में 1.72 इंच की AMOLED टच डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 212×520 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 1500 निट्स तक ब्राइटनेस है। इसका मेटल फिनिश मिडनाइट ब्लैक, ग्लेशियर सिल्वर, मिस्टिक रोज जैसे कलर में आता है, जबकि सिरेमिक वर्जन सिर्फ पर्ल व्हाइट में आता है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, एंड्रॉयड 8.0+ और iOS 14.0+ के साथ कंपेटबिलिटी शामिल है। पानी से बचाव के लिए 5ATM वाटर रेसिस्टेंस से लैस है, जिससे 50 मीटर तक गहराई में उपयोग किया जा सकता है। इस बैंड में 9 एक्सिस मोशन सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, SpO₂ सेंसर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिया गया है।

Smart Band 10 में फिटनेस और हेल्थ ट्रैकिंग के लिए AI स्ट्रोक रिकग्निशन और रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ स्विमिंग समेत 150+ वर्कआउट मोड, कंटीन्यूस हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, मेंस्ट्रुअल साइकल ट्रैकिंग और स्लीप ट्रैकिंग प्रदान करता है। अन्य फीचर्स में अलार्म,वैदर, म्यूजिक कंट्रोल, रिमोट कैमरा कंट्रोल, फाइंड फोन/टैबलेट, क्विक रिप्लाई के साथ कॉल अलर्ट, मिनी-गेम, कस्टमाइजेबल वाइब्रेश फीडबैक शामिल है। इसमें 233mAh की बैटरी दी गई है जो कि मैग्नेटिक चार्जिंग से करीब 1 घंटे में चार्ज हो जाती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  5. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.