शाओमी ने 999 रुपये में लॉन्च किया ज़िपर डिज़ाइन वाला मी वीआर प्ले हेडसेट

शाओमी ने 999 रुपये में लॉन्च किया ज़िपर डिज़ाइन वाला मी वीआर प्ले हेडसेट
ख़ास बातें
  • मी वीआर प्ले हेडसेट मीडॉटकॉम पर मिलेगा
  • इस हेडसेट की बिक्री 21 दिसंबर से शुरू होगी
  • यह हेडसेट 'टू वे ज़िपर डिज़ाइन' के साथ आता है
विज्ञापन
शाओमी ने पिछले हफ्ते भारत में अपना मी वीआर प्ले हेडसेट लॉन्च कर दिया। नए शाओमी मी वीआर प्ले हेडसेट की कीमत 999 रुपये है। नया मी वीआर हेडसेट कंपनी के स्टोर पर 21 दिसंबर से उपलब्ध होगा। चीनी कंपनी ने पुष्टि करते हुए बताया कि इस सेल में मी वीआर प्ले हेडसेट सीमित संख्या में ही उपलब्ध होंगे।

मी वीआर प्ले हेडसेट को सबसे पहले अगस्त में चीन में लॉन्च किया गया था। इस हेडसेट में एक 'टू-वे ज़िपर डिज़ाइन' है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि इसके जरिए हेडसेट को स्मार्टफोन से कनेक्ट करना और अलग करना आसान हो जाता है।

मी वीआर प्ले हेडसेट गूगल कार्डबोर्ड सपोर्ट करता है। इससे यूज़र यूट्यूब वीडियो को 360 डिग्री और मी लाइव वीआर लाइवस्ट्रीम पर देख सकते हैं। यह हेडसेट गूगल कार्डबोर्ड कैमरा ऐप भी सपोर्ट करता है जिसके जरिए यूज़र वीआर फोटोज़ क्लिक कर सकते हैं।

मी वीआर प्ले में लाइक्रा मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। जो आगे की तरफ दो तरफ से खुला हुआ है जिससे इसे एडजस्ट किया जा सकता है। नया हेडसेट 4.7 इंच से 5.7 इंच तक वाले स्मार्टफोन के साथ कां करता है।  शाओमी का दावा है कि मी वीआर प्ले हेडसेट को आसानी से मी नोट के अलावा आईफोन 6  आईफोन 6 प्लस से कनेक्ट किया जा सकता है। इस हेडसेट में इमेज को साफ दिखाने के लिए एंटी-रिफलेक्टिव लेंस का इस्तेमाल किया गया है। इस फोन में एक टेक्सचर मेटल बटन है जिसे दबाने पर इसके अंदर उपस्थित सिलिकॉन बटन स्मार्टफोन से सीधे कनेक्ट हो जाता है। मी वीआर हेडसेट का डाइमेंशन 201x107x91 मिलीमीटर और वज़न 208.7 ग्राम है। शाओमी ने वीआर हेडसेट में नॉन-स्लिप पैड भी पेश किए हैं।

शाओमी ने भारत में एक लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप मी लाइव भी पेश किया। यह ऐप गूगल प्ले पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। नए मी लाइव ऐप को पेश करने के साथ ही कंपनी ने कहा कि, ''मी लाइव कंपनी का अपना लाइव स्ट्रीमिंग ऐप है जिसमें स्थानीय कंटेट है और इसे देशभर में इस्तेमाल किया जा सकता है।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Mi VR Play Headset, VR, Virtual Reality
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »