Xiaomi Mi Band 7 ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकिंग फीचर के साथ 24 मई को होगा लॉन्च!

Xiaomi 24 मई को अपने दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 11T Pro+ और Redmi Note 11T Pro को लॉन्च करने वाली है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 मई 2022 16:05 IST
ख़ास बातें
  • 24 मई को शाम 7 बजे (लोकल समयानुसार) लॉन्च किया जाएगा Mi Band 7
  • 24 मई को Redmi Note 11T Pro+ और Redmi Note 11T Pro भी होंगे लॉन्च
  • 1.56 इंच का AMOLED डिस्प्ले से लैस हो सकता है नया नेक्स-जेन Mi Band 7

Xiaomi 24 मई को Redmi Note 11T सीरीज भी लॉन्च करने वाली है

Xiaomi 24 मई को अपना नया फिटनेस ट्रैकर Mi Band 7 लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। कंपनी की इस सफल मी बैंड सीरीज़ में यह लेटेस्ट जोड़ है, जो Mi Band के साथ शुरू हुई थी। कंपनी ने इसकी जानकारी अपने चीनी सोशल मीडिया हैंडल के जरिए दी है। बता दें कि कंपनी चीन में इसी इवेंट में Redmi Note 11T सीरीज भी लॉन्च करने वाली है। फिलहाल Mi Band 7 के स्पेसिफिकेशन्स के बारे कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन लीक्स का कहना है कि यह फिटनेस बैंड 1.56-इंच के AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा।

Gizmochina ने Xiaomi की आधिकारिक घोषणा का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि Mi Band 7 को 24 मई को शाम 7 बजे (लोकल समयानुसार) लॉन्च किया जाएगा। इसी दिन कंपनी देश में Redmi Note 11T सीरीज भी लॉन्च करने वाली है। टीजर पोस्टर को देखने से पता चलता है कि अपकमिंग वियरेबल मौजूदा मॉडल्स के समान ही होगा। Gizmochina के अनुसार, कंपनी पिछले मॉडल्स की तरह ही Mi Band 7 का एक स्टैंडर्ड एडिशन और एक NFC एडिशन लॉन्च कर सकती है।
Advertisement

रिपोर्ट्स लीक्स का हवाला देते हुए बताती है कि फिटनेस ट्रैकर में 1.56 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा, जिसका स्क्रीन रिजॉल्यूशन 490×192 पिक्सल होगा। यह हैल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए कई अलग-अलग स्पोर्ट्स मोड्स को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा, डिवाइस में ब्लड ऑक्सीजन लेवल मॉनिटरिंग सेंसर भी शामिल हो सकता है। इसमें बिल्ट-इन GPS सपोर्ट होने की भी संभावना है। यह स्मार्ट अलार्म और पावर सेविंग मोड जैसे फीचर्स से लैस हो सकता है।

इसके अलावा, स्मार्टफोन निर्माता कंपनी 24 मई को अपने दो नए स्मार्टफोन Redmi Note 11T Pro+ और Redmi Note 11T Pro को लॉन्च करने वाली है। Redmi Note 11T Pro सीरीज के दोनों नए मॉडल को "टर्बो-लेवल" परफॉर्मेंस प्रदान करने के लिए टीज किया गया है। सीरीज में Redmi Note 11T Pro + में कम से कम दो अलग-अलग कलर ऑप्शन में आएगा और रियर में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। अफवाहों से पता चलता है कि Redmi Note 11T Pro सीरीज ग्लोबल मार्केट में Poco की ब्रांडिंग के साथ आ सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  2. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.