Xiaomi की क्राउडफंडेड HiPee Smart Health Neck Ring लॉन्‍च, गर्दन और कंधे का दर्द करेगी खत्‍म

HiPee Smart Health Neck Ring लोगों के गलत पोस्‍चर को ठीक करने में मदद करती है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो सही पोस्‍चर में बैठना तो चाहते हैं, लेकिन हर वक्‍त कोई गाइड करने वाला नहीं है।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 नवंबर 2021 15:18 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्ट नेकबैंड 24 घंटे पोस्‍चर को मॉनिटर करते हुए उसमें सुधार करता है
  • स्‍मार्टफोन चलाते हुए या खेलते वक्‍त झुकने पर बैंड यूजर को अलर्ट करता है
  • क्राउडफंडिंग पीरियड में इसे 199 युआन (2,318 रुपये) में ऑफर किया गया है

हाईपी स्मार्ट हेल्थ नेकबैंड, ब्लूटूथ के जरिए WeChat एप्लेट से जुड़ सकता है और रोजाना किए जाने वाले गलत पोस्‍चर की संख्या को रिकॉर्ड कर सकता है।

स्‍मार्टफोन का इस्‍तेमाल जिस तेजी से बढ़ा है, उसी तेजी से लोगों में पोस्‍चर संबंधी समस्‍याएं भी बढ़ी हैं। फोन चलाते हुए लोग घंटों तक एक ही पोजिशन में रह जाते हैं। हाथ में स्‍मार्टफोन, झुकी हुई गर्दन और पूरा दबाव रीढ़ की हड्डी और गर्दन पर। यह लोगों, खासतौर पर युवा और बच्‍चों को भी सर्वाइकल स्‍पाइन की तरफ धकेल रहा है। मुमकिन है कि गर्दन और कंधे के दर्द से परेशान लोगों को आने वाले दिनों में गैजेट की वजह से यह समस्‍या नहीं झेलनी होगी। Xiaomi Youpin ने क्राउडफंडिंग के तहत एक नया प्रोडक्‍ट HiPee Smart Health Neck Ring लॉन्‍च किया है। यह स्मार्ट नेकबैंड 24 घंटे आपके पोस्‍चर को मॉनिटर करते हुए उसमें सुधार करता है। इससे पीठ दर्द की परेशानी से छुटकारा मिलता है।

बैठने की गलत पोजिशन और सिर को जरूरत से ज्‍यादा नीचे रखने वाले लोगों को अक्‍सर सिर चकराने जैसा फील होता है। HiPee Smart Health Neck Ring लोगों के गलत पोस्‍चर को ठीक करने में मदद करती है। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है, जो सही पोस्‍चर में बैठना तो चाहते हैं, लेकिन हर वक्‍त कोई गाइड करने वाला नहीं है।  हाईपी स्मार्ट हेल्थ नेकबैंड ने एक एआई एल्गोरिथम डिवेलप किया है, जो फ्रंट, बैक, लेफ्ट और राइट 360 डिग्री में पोस्‍चर चेंज को महसूस करता है। यह रियल टाइम मॉनिटरिंग करता है और स्‍मार्टफोन चलाते हुए या खेलने के दौरान अनजाने में झुकने में यूजर को अलर्ट करता है।

Univers Xiaomi ने इससे जुड़ी जानकारी शेयर की है। इस नेकबैंड में सोमैटोसेंसरी गेम भी हैं, जिससे लोग गेम खेलने के साथ-साथ एक्‍सरसाइज कर सकते हैं। यह स्‍पाइन में मौजूद मोशन के जरिए बॉडी मूवमेंट्स को पहचान सकता है। व्‍यक्ति के बैंडिंग डायरेक्‍शन और स्‍पाइन के टिल्‍ट एंगल को मॉनिटर कर सकता है और सोमैटोसेंसरी गेम को भी इससे लिंक कर सकता है। 
हाईपी स्मार्ट हेल्थ नेकबैंड, ब्लूटूथ के जरिए WeChat एप्लेट से जुड़ सकता है और रोजाना किए जाने वाले गलत पोस्‍चर की संख्या को रिकॉर्ड कर सकता है। यह रीढ़ की हड्डी पर पड़ने वाले दबाव के बारे में भी बताता है। 
Advertisement

इस नेकबैंड की कीमत चीन में 299 युआन (3,484 रुपये) है, लेकिन क्राउडफंडिंग पीरियड में इसे 199 युआन (2,318 रुपये) में ऑफर किया गया है। 


Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.