• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी

Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी

Xiaomi Clip वायरलेस ईयरबड्स ग्लोबल स्तर पर लॉन्च हुए हैं, जिनमें 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।

Xiaomi Clip:कान के बाहर होंगे फिट ईयरबड्स, कॉल रिकॉर्डिंग भी करेंगे, सिंगल चार्ज में 38 घंटे चलेगी बैटरी

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Clip में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Clip में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं।
  • Xiaomi Clip में दी गई बैटरी 38 घंटे तक चल सकती है।
  • Xiaomi Clip को IP57 रेटिंग से लैस किया गया है।
विज्ञापन

Xiaomi ने अपने ऑडियो लाइनअप में विस्तार करते हुए Xiaomi Clip को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च कर दिया है। इन ओपन-ईयर वायरलेस ईयरबड्स को इस साल की शुरुआत में चीनी बाजार में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है और अब यूके और यूरोप के बाजार में भी उपलब्धता हो गई है। क्लिप-ऑन वायरलेस ईयरबड्स खासतौर पर उन लोगों के लिए डिजाइन किए गए हैं जो कि म्यूजिक सुनते हुए या फिर कॉल पर बात करते हुए आसपास के माहौल को लेकर भी जागरूक रहना चाहते हैं।

Xiaomi Clip Price

Xiaomi Clip की कीमत यूरोप में €149.90 (लगभग ₹15,403) और यूके में £109.99 (लगभग ₹13,566) है। शाओमी क्लिप ग्रेफाइट ब्लैक, फ्रॉस्ट पर्पल, पर्ल व्हाइट और सैंड गोल्ड जैसे 4 कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।

Xiaomi Clip Specifications

Xiaomi Clip में 11 मिमी डायनेमिक ड्राइवर दिए गए हैं। यह LHDC 5.0 कोडेक का सपोर्ट करता है, जिससे किसी कम्पैटिबल डिवाइस से कनेक्ट होने पर हाई-रेजॉल्यूशन ऑडियो का अनुभव मिलता है। कंपनी ने इसमें डायरेक्शनल साउंड सिस्टम का इस्तेमाल किया है, जिससे आवाज बाहर लीक होने की संभावना नहीं रहती है। वॉयस कॉलिंग के लिए ईयरबड्स में 4 माइक्रोफोन दिए गए हैं। इनमें एक बोन-कंडक्शन वॉयस पिकअप यूनिट भी शामिल है जो यूजर की वॉयस को बैकग्राउंड नॉयज और हवा के शोर से अलग करने का काम करता है।

शाओमी क्लिप  में कान के बाहरी हिस्से पर फिट होने वाला डिजाइन किया गया है। कान पर आसानी से टिके रहने के लिए मेमोरी टाइटेनियम वायर ब्रिज दिया गया है। इसका असिमेट्रिकल डिजाइन दबाव को बराबर रखता है, जिससे लंबे समय तक पहनने पर भी कंफर्ट बरकरार रहता है। चार्जिंग केस में वीगन लेदर दिया गया है और ईयरबड्स की बॉडी ट्रांसपेरेंट है, जिससे इसके अंदर के पार्ट्स नजर आते हैं। प्रत्येक ईयरबड का वजन 5.5 ग्राम है। 

बैटरी बैकअप के मामले में स्टैंडर्ड AAC कोडेक के उपयोग पर सिंगल चार्ज में ईयरबड्स 9 घंटे तक चलते हैं और चार्जिंग केस के साथ बैटरी लाइफ 38 घंटे तक चलती है। LHDC 5.0 कोडेक के उपयोग पर ईयरबड्स की बैटरी लाइफ 6 घंटे चलती है और कुल बैटरी लाइफ 25 घंटे हो जाती है। इसके अलावा सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर लगभग 3.5 घंटे का प्लेबैक मिल जाता है। ईयरबड्स धूल और पानी से बचाव के लिए IP57 रेटिंग से लैस किए गए हैं। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.4, ड्यूल डिवाइस पेयरिंग और आसानी से ट्रैक करने के लिए एप्पल फाइंड माई का सपोर्ट मिलता है। इनमें इन-बिल्ट ऑडियो और कॉल रिकॉर्डिंग की सुविधा भी मिलती है, जिसे ईयरबड्स या चार्जिंग केस पर टैप करके ऑन किया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  2. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  3. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. Samsung Galaxy S27 सीरीज के लिए हो सकते हैं महंगे प्राइसेज, मेमोरी पार्ट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  5. GTA 6 ने तोड़ा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का रिकॉर्ड, पहले दिन की सेल्स 3.79 अरब डॉलर
  6. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Samsung यूजर्स के लिए खुशखबरी, अब फोटो से बना सकेंगे Shorts वीडियो, नया फीचर जल्द!
  8. पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
  9. Doogee लाई वाइड फोन Wide Core, 6GB रैम, 6500mAh बैटरी के साथ पेश
  10. बच्चों की सेफ्टी को लेकर रिस्क की वजह से GTA 6 पर बैन लगाएगा यह देश....
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »