• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Xiaomi Buds 5 Pro ईयरबड्स लॉन्च, 55dB ANC के साथ 40 घंटे तक चलने वाली बैटरी से लैस, जानें फीचर्स

Xiaomi Buds 5 Pro ईयरबड्स लॉन्च, 55dB ANC के साथ 40 घंटे तक चलने वाली बैटरी से लैस, जानें फीचर्स

Xiaomi ने अपने फ्लैगशिप Xiaomi 15 Ultra और SU7 Ultra EV के साथ Buds 5 Pro सीरीज को लॉन्च कर दिया है।

Xiaomi Buds 5 Pro ईयरबड्स लॉन्च, 55dB ANC के साथ 40 घंटे तक चलने वाली बैटरी से लैस, जानें फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Buds 5 Pro की बैटरी 40 घंटे तक चलती है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Buds 5 Pro की कीमत 1,299 युआन (लगभग 15,555 रुपये) है।
  • Xiaomi Buds 5 Pro में एक कोएक्सियल ट्रिपल-ड्राइवर सेटअप है।
  • Xiaomi Buds 5 Pro में 40 घंटे तक चलने वाली बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Xiaomi ने अपने फ्लैगशिप Xiaomi 15 Ultra और SU7 Ultra EV के साथ Buds 5 Pro सीरीज को लॉन्च कर दिया है। ये ईयरबड पहले ड्यूल-एम्प्लीफायर ट्रिपल-ड्राइवर एकोस्टिक सिस्टम से लैस हैं, जिससे बिना किसी रुकावट बेहतर साउंड मिलता है। आइए Xiaomi Buds 5 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Xiaomi Buds 5 Pro Price


Xiaomi Buds 5 Pro की कीमत 1,299 युआन (लगभग 15,555 रुपये) है, जबकि वाई-फाई वर्जन की कीमत 1,499 युआन (लगभग 18,002 रुपये) है। Buds 5 Pro स्नो माउंटेन व्हाइट और टाइटेनियम गोल्ड में उपलब्ध है, जबकि वाई-फाई वर्जन फैंटम ब्लैक में आता है।


Xiaomi Buds 5 Pro Specifications


Xiaomi Buds 5 Pro में एक कोएक्सियल ट्रिपल-ड्राइवर सेटअप है, जिसमें 11 मिमी ड्यूल-मैग्नेटिक डायनेमिक ड्राइवर और एक प्लेनर डायाफ्राम यूनिट शामिल है। यह डिजाइन 15hz से 50khz की फ्रीक्वेंसी रेंज को कवर करता है, जो क्रिस्प हाई, डिटेल मिड और डीप बास प्रदान करता है। ईयरबड्स क्वालकॉम के aptX लॉसलेस कोडेक का सपोर्ट करते हैं, जो 2.1Mbps तक की स्पीड पर 48kHz/24-बिट हाई-रेजॉल्यूशन ऑडियो ट्रांसमिट करते हैं। Xiaomi ने हरमन ट्यूनिंग से भी लैस किया है, जिसमें ऑप्टिमाइज सुनने के अनुभव के लिए एक स्पेशल हरमन मास्टर साउंड प्रोफाइल शामिल है।

वाई-फाई वर्जन नेक्स्ट जनरेशन के वाई-फाई ऑडियो ट्रांसमिशन से लैस हैं जो 4.2Mbps तक स्पीड प्रदान करता है जो स्टैंडर्ड ब्लूटूथ ट्रांसमिशन रेट को डबल करता है। नॉयज कंट्रोल के लिए बड्स 5 प्रो 55dB अल्ट्रा-वाइडबैंड एडेप्टिव नॉयज कैंसलेशन के साथ आता है, जो 5kHz रेंज को कवर करता है। ईयरबड्स में 3-माइक एआई नॉयज रिडक्शन सिस्टम भी इंटीग्रेट करता है, जो क्रिस्टल-क्लियर कॉल के लिए 100db तक बैकग्राउंड नॉयज को कम करता है। Buds 5 Pro एक इंडीपेंडेट स्पेटियल ऑडियो सिस्टम से लैस है, जिसमें डायनेमिक हेड-ट्रैकिंग शामिल है, जो 360-डिग्री इमर्सिव साउंड फील्ड बनाता है। ईयरबड पर्सनलाइज्ड स्पेटियल ऑडियो कैलिब्रेशन का भी सपोर्ट करते हैं।

Buds 5 Pro में टाइप सी चार्जिंग केस दिया गया है। स्टैंडर्ड ब्लूटूथ वर्जन 53mAh प्रति ईयरबड बैटरी से लैस है, जबकि चार्जिंग केस में 570mAh की बैटरी दी गई है। यह एक बार चार्ज होकर 8 घंटे और केस के साथ 40 घंटे तक चलता है। वहीं वाई-फाई एडिशन 64mAh प्रति ईयरबड बैटरी से लैस है, जबकि चार्जिंग केस में 570mAh की बैटरी दी गई है। सिंगल चार्ज में 10 घंटे की बैटरी और चार्जिंग के साथ 40 घंटे तक बैटरी चलती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  2. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  4. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  6. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  7. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
  8. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  9. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  10. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »