Xiaomi ने बाजार में Xiaomi Buds 5 Pro को लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Buds 5 Pro में एक कोएक्सियल ट्रिपल-ड्राइवर सेटअप है, जिसमें 11 मिमी ड्यूल-मैग्नेटिक डायनेमिक ड्राइवर और एक प्लेनर डायाफ्राम यूनिट शामिल है। यह डिजाइन 15hz से 50khz की फ्रीक्वेंसी रेंज को कवर करता है, जो क्रिस्प हाई, डिटेल मिड और डीप बास प्रदान करता है। Buds 5 Pro में टाइप सी चार्जिंग केस दिया गया है।
शाओमी (Xiaomi) ने गुरुवार को चीन में कई नए गैजेट्स लॉन्च किए। उसने Redmi K80 सीरीज को अनवील किया। साथ ही Redmi Buds 6 Pro ईयरबड्स भी लॉन्च किए। Buds 6 Pro को लेकर दावा है कि सिर्फ 5 मिनट चार्ज करके इन्हें 2 घंटे इस्तेमाल किया जा सकता है और सिंगल फुल चार्ज में ये 36 घंटों तक चल जाएंगे। इनमें ट्रिपल ड्राइवर लगाए गए हैं, ताकि बेहतर ऑडियो क्वॉलिटी यूजर्स को मिले।