Xiaomi Band 8 जल्द होगा लॉन्च, NRRA वेबसाइट पर आया नजर, लाइव इमेज लीक

Xiaomi कथित तौर पर फिलहाल अपने नए फिटनेस ट्रैकर Xiaomi Band 8 पर काम कर रही है। हाल ही में Band 8 को NRRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।

Xiaomi Band 8 जल्द होगा लॉन्च, NRRA वेबसाइट पर आया नजर, लाइव इमेज लीक

Photo Credit: Twitter/@simransingh931

Xiaomi Band 8 में ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी मिलेगी।

ख़ास बातें
  • Xiaomi Band 8 को NRRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है।
  • Xiaomi Band 8 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1 मिलेगा।
  • Xiaomi Band 8 पहले वाले शाओमी बैंड जैसा कैप्सूल डिजाइन होगा।
विज्ञापन
Xiaomi कथित तौर पर फिलहाल अपने नए फिटनेस ट्रैकर Xiaomi Band 8 पर काम कर रही है। कंपनी ने बीते साल Xiaomi Band 7 और Xiaomi Band 7 Pro को पेश किया था। हाल ही में आगामी Xiaomi Band 8 को NRRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया है। यहां हम आपको Xiaomi Band 8 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ट्विटर यूजर सिमरनपाल सिंह ने Xiaomi Band 8 की लाइव इमेज को सर्टिफिकेशन लिस्टिंग के साथ जारी किया है। लाइव इमेज्स से आगामी Xiaomi Band 8 के डिजाइन का पता चलता है। काफी हद तक Xiaomi Band 8 पहले वाले शाओमी बैंड जैसा कैप्सूल डिजाइन होगा। हालांकि, इसमें सबसे बड़ा बदलाव स्ट्रैप डिजाइन में दिख रहा है। शाओमी बैंड 8 में टू-पीस डिटैचेबल स्ट्रैप मिलेगा जो कि Xiaomi Band 7 Pro पर देखा जा चुका है। यह डिवाइस मॉडल नंबर M2239B1 के साथ देखा गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि Xiaomi Band 8 में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.1 मिलेगी।
 

Xiaomi Band 7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Xiaomi Band 7 में 1.62 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 192×490 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 326ppi पिक्सल डेंसिटी और 500 निट्स तक ब्राइटनेस के साथ आती है। ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले वाली इस वॉच में 100 से ज्यादा वॉच फेस प्री-लोडेड दिए गए हैं। हेल्थ फीचर्स की बात की जाए तो Xiaomi Band 7 में ऑप्टिकल हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर दिया गया है। यह फिटनेस ट्रैकर स्टैप्स और कैलोरी ट्रैकिंग के अलावा रेगुलर हार्ट रेट ट्रैकिंग, रेगुलर ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग और वुमेन हेल्थ ट्रैकिंग का सपोर्ट मिलता है। फिटनेस ट्रैकर में आउटडोर रनिंग, इंडोर रनिंग, साइकलिंग समेत 120 वर्कआउट मोड्स मिलते हैं।

Band 7 में 180mAh की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 15 दिनों तक चल सकती है। इसके साथ में मैग्नेटिक चार्जर मिलता है जो कि इसे महज 2 घंटे में फुल चार्ज कर सकता है। डाइमेंशन की बात की जाए तो लंबाई 46.5 mm, चौड़ाई 20.7 mm, मोटाई 12.25 mm और वजन 13.5 ग्राम है। इस फिटनेस ट्रैकर में म्यूजिक कंट्रोल, कैमरा शटर और नोटिफिकेशन समेत काफी फीचर्स मिलते हैं। हालांकि Xiaomi ने भारत में Xiaomi Band 7 और Xiaomi Band 7 Pro को लॉन्च नहीं किया है। ऐसा में यह साफ नहीं है कि कंपनी आगामी Xiaomi Band 8 को भारत में लाएगी या नहीं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »