Wristband के ज़रिए कोरोना वायरस मरीजों पर निगरानी रखेगी सरकार

रिस्टबैंड को डिज़ाइन करने का काम Broadcast Engineering Consultants नाम की सरकारी कंपनी करेगी। यह कंपनी अगले हफ्ते तक इन बैंड्स के डिज़ाइन अस्पतालों व राज्य सरकारों को पेश करेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2020 12:33 IST
ख़ास बातें
  • हॉन्ग-कॉन्ग ने अपनाया जा चुका है बैंड का यह तरीका
  • संक्रमित व्यक्ति की गतिविधि पर नज़र रखेगा बैंड
  • क्वारंटाइन ज़ोन से बाहर निकलते ही अधिकारी को अलर्ट भेजेगा यह रिस्टबैंड

मई में ज़ारी हो सकते हैं ये रिस्टबैंड

भारत समेत दुनियाभर के देश इन दिनों लॉकडाउन में हैं, वजह से तेज़ी से फैलता जानलेवा 'कोरोना वायरस'। रोजाना कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले मरीज़ों की संख्या तेज़ी से बढ़ती जा रही है, जिसे रोकने के लिए ही लॉकडाउन जैसे कदम उठाए गए हैं। लेकिन, इसका समाधान केवल लॉकडाउन नहीं बल्कि कोरोना वायरस मरीजो पर निगरानी रखना भी जरूरी है ताकि वह दूसरे लोगों तक इस खतरनाक वायरस को न फैला दें। सरकार ऐसे ही क्वारंटाइन किए हुए लोगों पर निगरानी रखने के लिए अब एक नया कदम उठाने की योजना बना रही है। बुधवार को सरकार ने अपनी इस योजना की घोषणा करते हुए बताया कि वह कुछ ऐसी रिस्टबैंड लाने वाली है, जिनके जरिए कोरोना वायरस मरीज़ों पर नज़र रखी जा सके और उनके तापमान को भी मॉनिटर किया जा सके।

इस रिस्टबैंड प्रोजेक्ट का उद्देश्य होगा क्वारंटाइन किए गए मरीज़ों को ट्रैक किया जा सके और उनसे स्वास्थ्य कर्मचारियों व जरूरी सेवा देने वाले लोगों को सुरक्षित रखा जा सके। भारत दुनिया के सबसे सख्त लॉकडाउन वाले देशों में शुमार है और अब वह निगरानी पर ज़ोर दे रहा है।
Advertisement

गौरतलब है कि अब तक 19,984 कोरोना वायरस के केस दर्ज किए जा चुके हैं और 640 लोगों की मौत इस खतरनाक वायरस की वजह से हो चुकी है। वहीं, विेशेषज्ञों को अभी भी डर है कि यह महामारी अपने चरम सीमा पर न पहुंच जाए। सरकार द्वारा हजारों रिस्टबैंड लाने की बात कही गई है, लेकिन कितने बैंड्स लाए जाएंगे इस बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दी गई है।

आपको बता दें, सरकार की यह योजना हॉन्ग-कॉन्ग के उस प्रोग्राम से काफी मेल खाती है, जिसमें अधिकारियों ने विदेशी यात्रियों की पहचान करके उन्हें अलग रखने के लिए बैंड का इस्तेमाल किया था।
Advertisement

रिस्टबैंड को डिज़ाइन करने का काम Broadcast Engineering Consultants नाम की सरकारी कंपनी करेगी। यह कंपनी अगले हफ्ते तक इन बैंड्स के डिज़ाइन अस्पतालों व राज्य सरकारों को पेश करेगी। वहीं, इनके निर्माण के लिए यह कपनी इंडियन स्टार्ट-अप के साथ काम करेगी।
Advertisement

कंपनी के चेयरमैन George Kuruvilla ने कहा कि यह रिस्टबैंड मई तक ज़ारी कर दिए जाएंगे।

इससे पहले भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से 'आरोग्य सेतु ऐप' डाउनलोग करने की विनती की थी। यह ऐप लोगों को संक्रमित लोगों से दूर रहने और कोरोना वायरस लक्षण दिखने पर डॉक्टरी जांच की सलाह देता है। यह ऐप 2 अप्रैल को लॉन्च हुआ था, और अब तक 50 मिलियन लोगों ने इस ऐप को अपने-अपने फोन में इंस्टॉल कर लिया है।
Advertisement

कुरुविला ने बताया कि यह रिस्टबैंड इस ऐप के साथ ही मिलकर काम करेगी।
Advertisement

उन्होंने बताया कि यह रिस्टबैंड क्वारंटाइन व्यक्ति को घर में और बाहर हर जगह मॉनिटर करेगा, वहीं इसके साथ ही उसके शरीर के तापमान पर भी नज़र रखेगा। यदि क्वारंटाइन व्यक्ति अपने क्षेत्र से बाहर निकलता है तो यह बैंड स्वास्थ्य अधिकारी को अलर्ट भेजेगा। इस बैंड में एक इमरजेंसी बटन भी दिया गया है, संक्रमित व्यक्ति जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल कर सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aarogya Setu, Coronavirus Tracker, COVID 19, Narendra Modi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  2. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  4. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  7. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  8. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  9. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.