U&i ने लॉन्च किए किफायती TWS ईयरबड्स, नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन्स और पावर बैंक, कीमत Rs 249 से शुरू

U&i Revolution Series NeckBand ईयरफोन्स में 10mm ड्राइवर, 300 घंटों का स्टैंडबाय टाइम और ENC टेक्नोलॉजी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 नवंबर 2024 19:54 IST
ख़ास बातें
  • U&i Budget 99 TWS की भारत में कीमत 499 रुपये है
  • Revolution Series NeckBand को 249 रुपये में लॉन्च किया गया है
  • PowerCube Series पावर बैंक 1,599 रुपये कीमत में लॉन्च हुआ है

Photo Credit: U&i

U&i ने भारत में चार नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया है, जिनमें किफायती TWS ईयरबड्स, नेकबैंड-स्टाइल ईयरफोन्स और पावर बैंक शामिल हैं। Budget 99 TWS ईयरबड्स को मात्र 499 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसी तरह Revolution Series NeckBand, PowerCube Series Powerbank और Velar Series Powerbank की कीमत को भी कम रखा गया है। TWS ईयरबड्स 36 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक देने का दावा करते हैं और इसमें क्विक चार्ज सपोर्ट भी शामिल है। वहीं, नेकबैंड ईयरफोन्स में 10mm ड्राइवर, 300 घंटों का स्टैंडबाय टाइम और ENC टेक्नोलॉजी मिलती है। पावर बैंक को दो प्राइस रेंज में पेश किया गया है, जिनमें से अधिक प्रीमियम मॉडल PD+QC मल्टी-प्रोटोकॉल सपोर्ट करता है।
 

U&i Earphones, Powerbanks price in India

U&i Budget 99 TWS की भारत में कीमत 499 रुपये है। Revolution Series NeckBand को 249 रुपये में लॉन्च किया गया है। PowerCube Series पावर बैंक 1,599 रुपये कीमत के साथ अधिक प्रीमियम मॉडल है, जबकि Velar Series पावर बैंक की कीमत 899 रुपये है। इन्हें कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर के साथ-साथ देशभर के रिटेल स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Specifications and Features

Budget 99 TWS: कंपनी का कहना है कि इसमें बैकग्राउंड नॉयस को कम करने के लिए ENC तकनीक मिलती है, जिसके साथ ये कुल 36 घंटे तक का म्यूजिक प्लेटाइम देने में सक्षम है। इसमें क्विक चार्जिंग के साथ टच कंट्रोल्स भी मिलते हैं। चार्ज करने के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। Budget 99 TWS चार कलर ऑप्शन में पेश किए गए हैं।

Revolution Series NeckBand: रेवोल्यूशन सीरीज नेकबैंड ENC तकनीक के साथ आता है। इसमें मैग्नेटिक लॉकिंग डिजाइन दिया गया है। ईयरफोन्स में ब्लूटूथ वर्जन 5.3 और 300 घंटे के स्टैंडबाय टाइम का दावा किया गया है। इनमें 10mm ड्राइवर मिलते हैं। नेकबैंड तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
Advertisement

PowerCube Series Powerbank: पावरक्यूब सीरीज पावरबैंक 22.5W आउटपुट और 15W फास्ट वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें विभिन्न डिवाइस को चार्ज करने के लिए PD और QC मल्टी-प्रोटोकॉल सपोर्ट शामिल है। एक LED लाइट इंडिकेटर भी शामिल है, जो चार्जिंग स्टेटस को दिखाता है। इसमें एक छिपा हुआ स्टैंड भी शामिल है, जिसमें स्मार्टफोन को टिकाया जा सकता है।

Velar Series Powerbank: कंपनी का कहना है कि कॉम्पैक्ट वेलार सीरीज पावरबैंक क्विक टॉप-अप की आवश्यकता वाले यूजर्स के लिए एक ऑल-इन-वन समाधान है। इसमें 12W आउटपुट, ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और USB, FM और TF कार्ड सपोर्ट मिलता है। पावर बैंक में एक स्पीकर यूनिट भी है, जिससे यह TWS स्पीकर के रूप में काम करता है। चार्ज करने के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है और दावा किया गया है कि यह एक बार चार्ज करने पर 6 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: UandI, Uand i Earphones, Uandi Powerbanks
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  3. Apple Event 2026 LIVE: लॉन्च हुए iPhone 18 Pro मॉडल्स और iPhone Duo फोल्डेबल फोन यहां देखें सभी अपडेट्स
  4. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  2. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  4. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  5. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  6. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  7. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  8. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  9. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  10. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.