• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • 10 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ शरीर का तापमान बताने वाली TicWatch GTH स्मार्चवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत

10 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ शरीर का तापमान बताने वाली TicWatch GTH स्मार्चवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत

TicWatch GTH स्मार्टवॉच आधिकारिक वेबसाइट पर 8,599 रुपये की कीमत में लिस्ट है। हालांकि, इसे Amazon के माध्यम से अभी 4,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह सिंगल ब्लैक रेवेन कलर ऑप्शन में आती है।

10 दिनों की बैटरी लाइफ के साथ शरीर का तापमान बताने वाली TicWatch GTH स्मार्चवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत
ख़ास बातें
  • TicWatch में मौजूद है 1.55 इंच टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले
  • वॉच सिंगल ब्लैक रेवेन कलर ऑप्शन में आती है
  • वॉच की बैटरी 10 दिन तक साथ देती है
विज्ञापन
TicWatch GTH स्मार्टवॉच को Mobvoi द्वारा भारत में बजट-फ्रेंडली वियरेबल के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टवॉच 1.55 इंच टचस्क्रीन टीएफटी डिस्प्ले से लैस है और RTOS सॉफ्टवेयर पर काम करती है न कि Google के Wear OS पर जिस पर बाकि TicWatch मॉडल्स काम करते हैं। इसके अलावा, इसमें 24 घंटे हार्ट रेट और SpO2 मोनिटरिंग मौजूद है। साथ ही इस वॉच में 24 घंटे स्किन टेम्परेचर मॉनिटरिंग फीचर भी दिया गया है। यह वॉच सिंगल कलर ऑप्शन में उपलब्ध है और इसमें नेविगेशन के लिए दायीं ओर सिंगल बटन भी दिया गया है। TicWatch GTH स्मार्टवॉच में 10 दिन तक की बैटरी लाइफ भी मिलती है।
 

TicWatch GTH price in India, availability

TicWatch GTH स्मार्टवॉच आधिकारिक वेबसाइट पर 8,599 रुपये की कीमत में लिस्ट है। हालांकि, इसे Amazon के माध्यम से अभी 4,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह सिंगल ब्लैक रेवेन कलर ऑप्शन में आती है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आप TicWatch GTH पर 226 रुपये की शुरुआती राशि पर नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प का भी फायदा उटा सकते हैं।
 

TicWatch GTH specifications

TicWatch बजट स्मार्टवॉच है, जो कि RTOS पर काम करती है। इसमें 1.55 इंच टचस्क्रीन TFT (360x320 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो TicWatch GTH में ब्लूटूथ वी5.1 मौजूद है, ताकि इसे स्मार्टवॉच के साथ कनेक्ट किया जा सके। इसमें 260mAh की बैटरी है, जिसमें आपको 10 दिनों तक की बैटरी लाइफ मिलती है। वॉच को लेकर कहा गया है कि वॉच को दो घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। यह 5ATM वाटर-रेसिस्टेंट है।

TicWatch GTH में 14 स्पोर्ट्स मोड्स मौजूद हैं, जिसनमें आउटडोर रन, इंडोर रन, आउटडोर साइकलिंग, इंडोर साइकलिंग, रोप स्किपिंग, स्विमिंग, वॉकिंग, रोइंग, फ्रीस्टाइल, जिमनास्टिक्स, सॉकर, बास्केटबॉल, योगा और माउंटेन क्लाइंबिंग आदि शामिल हैं। इसके अलावा, वॉच 24 घंटे हार्ट रेट, SpO2 (ब्लड ऑक्सीजन) और स्किन के तापमान को मॉनिटर करती है। साथ ही वियरेबल स्ट्रेस को भी ट्रेक करती है। Mobvoi का कहना है कि कंपनी Carnegie Mellon University (CMU) के साइंटिस्ट की एक टीम के साथ COVID-19 के शुरुआती संकेतों को प्रडिक्ट करने के लिए अपने सेंसर द्वारा एकत्र किए गए डेटा का उपयोग करने पर काम कर रही है।

स्मार्टवॉच के तौर पर इस वॉच के जरिए फोन के मैसेज, अलार्म, सोशल अपडेट्स आदि को नोटिफिकेशन द्वारा प्राप्त किया जा सकता है। यूज़र्स वॉच इस्तेमाल म्यूजिक को कंट्रोल करने, वर्कआउट रिमाइंडर प्राप्त करने और अपने स्मार्टफोन का पता लगाने के लिए भी कर सकते हैं। स्मार्टवॉच का डायमेंशन 43.2x35.2x10.5mm है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »