Sony की ईयर-एंड सेल शुरू, TV और ऑडियो प्रोडक्‍ट्स पर मिल रहा 60% तक डिस्‍काउंट

यह सेल 3 जनवरी तक ऑफलाइन और इलेक्ट्रॉनिक स्टोर, कंपनी के ऑनलाइन स्टोर व अमेजॉन-फ्लिपकार्ट पर होगी।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2021 20:48 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी सिलेक्‍ट ब्राविया टीवी पर इंस्‍टेंट कैशबैक ऑफर दे रही है
  • Bravia TV के कुछ मॉडल्स पर कंपनी दो साल की वॉरंटी भी दे रही है
  • ANC से लैस चार हेडफोन को डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं

Sony WH-1000XM4 के दाम 24,990 रुपये कर दिए गए हैं, जबकि इसका रिटेल प्राइस 29,990 रुपये है।

Photo Credit: Unsplash/Michael Soledad

सोनी Sony ने ईयर-एंड सेल शुरू कर दी है। कंपनी इसके तहत ब्राविया स्मार्ट टीवी Bravia smart TVs और ऑडियो प्रोडक्‍ट्स पर छूट ऑफर कर रही है। सेल के तहत कंपनी स्‍पेसिफ‍िक ब्राविया टीवी पर छूट, कैशबैक ऑफर और दो साल की वॉरंटी दे रही है। इसी तरह से ट्रू वायरलेस ईयरबड्स, हेडफोन और ब्लूटूथ स्पीकर समेत ऑडियो प्रोडक्‍ट्स के रिटेल प्राइस पर भी सोनी ने 60 प्रतिशत तक की छूट दी है। कंपनी के अनुसार, यह सेल 3 जनवरी तक ऑफलाइन और इलेक्ट्रॉनिक स्टोर, कंपनी के ऑनलाइन स्टोर व अमेजॉन-फ्लिपकार्ट पर होगी।

कंपनी सिलेक्‍ट ब्राविया टीवी पर इंस्‍टेंट कैशबैक ऑफर दे रही है साथ ही 30 प्रतिशत तक की छूट भी दे रही है। कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टेड Sony Bravia TV के कुछ मॉडल्स पर कंपनी दो साल की वॉरंटी भी दे रही है। इनमें Sony Bravia XR-65A8OJ IN5 शामिल है, जिसकी कीमत अभी 2,65,990 रुपये है, जबकि इसका रिटेल प्राइस 3,39,900 रुपये है। इसी तरह Sony Bravia KD-55X8OJ की कीमत वेबसाइट पर 87,390 रुपये है, जबकि इसकी MRP 1,09,900 रुपये है। 
Advertisement

Sony की वेबसाइट के मुताबिक, ग्राहक एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन ANC से लैस चार हेडफोन को डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं। Sony WH-1000XM4 के दाम 24,990 रुपये कर दिए गए हैं, जबकि इसका रिटेल प्राइस 29,990 रुपये है। Sony WH-H910N को 9,990 रुपये पर सेल किया जा रहा है। इसकी MRP 24,990 रुपये है। इस बीच सोनी WH-CH710N की कीमत वर्तमान में 7,990 रुपये है, जबकि इसकी  MRP 14,990 रुपये है। इसी तरह WH-XB900N की सेल 9,990 रुपये पर हो रही है। इसका रिटेल प्राइस 19,990 रुपये है। 

Sony अपने ट्रू वायरलेस (TWS) ईयरबड्स पर भी छूट दे रही है। कंपनी के WF-1000XM3 TWS ईयरबड्स को वर्तमान में 9,990 रुपये पर लिस्‍ट किया गया है। इसकी MRP 19,990 रुपये है। सोनी WF-SP800N TWS ईयरबड्स की कीमत 10,990 रुपये की गई है, जो इसके रिटेल प्राइस 18,990 रुपये से काफी कम है। वहीं, Sony WF-XB700 को 6,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसकी MRP 11,990 रुपये है। सोनी WF-H800, की कीमत जो 16,990 रुपये है। वह 6,990 रुपये में बिक रहा है। 
Advertisement

Sony ने SRS-XB13 वायरलेस ब्लूटूथ स्पीकर को 3,590 रुपये में ऑफर किया है, जिसके लिस्‍टेड प्राइस 4,990 रुपये हैं। कंपनी सोनी WH-CH510 और WI-XB400 से शुरू होने वाले वायरलेस ब्लूटूथ हेडफोन पर भी छूट दे रही है। इनकी कीमत लिस्‍टेड प्राइस से काफी कम 2,990 और 2,790 रुपये है। Sony WI-C400 की कीमत 3,990 रुपये से 2,990 रुपये हो गई है और Sony WI-C310 की कीमत 1,999 रुपये है, जो इसके लिस्‍टेड प्राइस 3,290 रुपये से काफी कम है। 
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Familiar, comfortable design and fit
  • Good app, useful features
  • Speak-to-chat and hear-through modes work well
  • Detailed, engaging, fun sound
  • Superb noise cancellation
  • Bad
  • No Qualcomm aptX codec support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

Over-Ear

Microphone

हां

Connectivity

Wireless

Type

Headphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  6. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  8. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  9. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  10. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.