Samsung कर सकती है 4 लाख से अधिक Galaxy Ring की मैन्युफैक्चरिंग

सैमसंग ने MWC में बताया था कि Galaxy Ring को एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकेगा

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 मार्च 2024 18:59 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) इवेंट में इसे पेश किया था
  • कंपनी को Galaxy Ring के लिए अधिक डिमांड मिलने की उम्मीद है
  • इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में नौ दिन तक चलने का दावा किया गया है

इसे नौ साइज और तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा

दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung इस वर्ष की तीसरी तिमाही में Galaxy Ring को लॉन्च कर सकती है। इस कॉम्पैक्ट वियरेबल डिवाइस की चार लाख से अधिक यूनिट्स की इससे पहले मैन्युफैक्चरिंग करने की योजना है। सैमसंग ने पिछले महीने आयोजित हुए मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) इवेंट में इसे पेश किया था। 

कोरिया के पब्लिकेशन ETNews ने एक रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया है कि कंपनी की लॉन्च से पहले चार लाख से अधिक Galaxy Ring की मैन्युफैक्चरिंग की योजना है। इसे जुलाई में Samsung के Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 5 स्मार्टफोन्स के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इन प्रोडक्ट्स की बिक्री अगस्त में शुरू हो सकती है। सैमसंग को Galaxy Ring के लिए अधिक डिमांड मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने Galaxy Ring को डिवेलप करने के लिए Dreamtech और Doosung Tech के साथ टाई-अप किया है। 

सैमसंग ने MWC में बताया था कि Galaxy Ring को एंड्रॉयड स्मार्टफोन के साथ कनेक्ट किया जा सकेगा और यह Galaxy स्मार्टवॉच के साथ भी कार्य करेगी। इसकी बैटरी सिंगल चार्ज में नौ दिन तक चलने का दावा किया गया है। इसे नौ साइज और तीन कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। सैमसंग का अगला Galaxy Unpacked लॉन्च इवेंट फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित किया जा सकता है। 

कंपनी इस इवेंट को सामान्य तिथि से पहले आयोजित कर सकती है। हाल ही में दक्षिण कोरिया के पब्लिकेशन The Bell ने एक रिपोर्ट में बताया था कि सैमसंग जुलाई के मध्य में नए Galaxy Z फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को लॉन्च करने की घोषणा कर सकती है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह कंपनी के Galaxy Z सीरीज के पिछले कुछ वर्षों में लॉन्च से लगभग तीन-चार सप्ताह पहले हो सकता है। इससे कंपनी यूरोपियन मार्केट में अपनी सेल्स बढ़ाना चाहती है। फ्रांस की राजधानी पेरिस में 26 जुलाई से ओलंपिक शुरू होना है। इससे पहले सैमसंग अपने Galaxy Unpacked इवेंट को अमेरिका में आयोजित करती रही है। ऐसी अटकल है कि कंपनी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 6 का कम प्राइस वाला वेरिएंट भी ला सकती है। सैमसंग ने मौजूदा वर्ष के पहले Galaxy Unpacked इवेंट में अपनी फ्लैगशिप Galaxy S24 सीरीज को लॉन्च किया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में टेक्नोलॉजी लेखक के ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 सीरीज के हाई-एंड मॉडल में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  2. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  3. Xiaomi ने Mijia Smart Bathroom Heater P1 किया लॉन्च, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
  5. भारत में क्रिप्टोकरेंसी को 'एसेट' का दर्जा नहीं मिला, सरकार ने दी जानकारी
  6. Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
  7. 20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स
  8. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  9. Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  10. GoBoult Tenet Pro ईयरबड्स भारत में लॉन्च, 75 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.