Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ

Samsung ने इस साल Google के साथ साझेदारी में तैयार इंटेलिजेंट आईवियर को शोकेस किया था।

Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ

Photo Credit: Samsung

Samsung स्मार्ट ग्लास क्वालकॉम स्नैपड्रैगन AR1 जेन 1 चिपसेट पर काम करेंगे।

ख़ास बातें
  • Samsung के आगामी स्मार्ट ग्लास क्वालकॉम स्नैपड्रैगन AR1 जेन 1 चिपसेट पर क
  • Samsung स्मार्ट ग्लास में 60Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है।
  • Samsung स्मार्ट ग्लास 9 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करेगा।
विज्ञापन

Samsung ने इस साल Google के साथ साझेदारी में तैयार इंटेलिजेंट आईवियर को शोकेस किया था। आज उम्मीद है कि साउथ कोरियन टेक दिग्गज गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में जेंटल मॉन्स्टर और वॉर्बी पार्कर जैसे आईवियर ब्रांड के साथ मिलकर तैयार किए गए वियरेबल को दिखा सकती है। Samsung के आगामी स्मार्ट ग्लास क्वालकॉम स्नैपड्रैगन AR1 जेन 1 चिपसेट पर काम करेंगे। इस चिपसेट को करीबन तीन साल पहले 2023 में पेश किया गया था। यहां हम आपको सैमसंग स्मार्ट ग्लासेस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Smart Glasses

सैमसंग आज कथित तौर पर Galaxy Unpacked इवेंट में Samsung Smart Glasses को दिखाएगी।

Samsung Smart Glasses की खासियतें

टिपस्टर रोलैंड क्वांड्ट की विनफ्यूचर रिपोर्ट के अनुसार, Samsung के आगामी स्मार्ट ग्लास क्वालकॉम स्नैपड्रैगन AR1 जेन 1 चिपसेट पर काम करेंगे। इस चिपसेट को करीबन तीन साल पहले 2023 में पेश किया गया था। इस चिपसेट में क्वाड-कोर ARM CPU है जो 1.9GHz तक स्पीड प्रदान करता है। इसमें 1280x1280 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 60Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है, साथ ही 30fps पर फुल HD वीडियो रिकॉर्डिंग भी करता है। आपको बता दें कि रे-बैन मेटा ग्लास के दोनों जेनरेशन मॉडल भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन AR1 Gen 1 प्रोसेसर पर काम करते हैं।

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि आगामी वियरेबल सिंगल चार्ज में 9 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करेगा। इसके साथ एक चार्जिंग केस भी आने की उम्मीद है जो कि 7 बार और फुल चार्ज करने की सुविधा देगा। सैमसंग के स्मार्ट ग्लास भी सिर्फ ऑडियो वाले डिवाइस हो सकते हैं, जिनमें कोई इन-बिल्ट डिस्प्ले नहीं होगा। इनमें फ्रेम पर लगे दो बाहर की तरफ वाले कैमरों का उपयोग किया जा सकता है। सैमसंग का कहना है कि इन्हें स्मार्टफोन से कनेक्ट होने वाले साथी डिवाइस के तौर पर डिजाइन किया गया है। इससे ग्लास यूजर्स को फोन निकाले बिना मैसेजिंग, कॉल और नोटिफिकेशन समरी जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Samsung के ग्लास में ऑडियो प्लेबैक, कॉल और म्यूजिक स्ट्रीमिंग के लिए प्राइवेट ओवर-ईयर स्पीकर का इस्तेमाल करते हैं। इनमें रियल-टाइम ट्रांसलेशन की सुविधा भी है, जो बातचीत की ट्रांसलेशन करते हुए बोलने वाले व्यक्ति के टोन और पिच का भी ध्यान रखती है। इसी तरह यूजर्स ग्लास के जरिए सीधे मीनू या सड़क के साइन पर लिखे टेक्स्ट ट्रांसलेट भी कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Smart Glasses, Galaxy Unpacked 2026, Samsung
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »