Samsung Galaxy Watch 3 लॉन्च, जानें खासियतें

फीचर्स की बात करें, तो Samsung Galaxy Watch 3 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, ऑटोमैटिक वर्कआउट डिटेक्शन, रनिंग कोच, फॉल डिटेक्शन और हेल्थ सर्विस ट्रैकिंग आदि फीचर्स के साथ आती है।

Samsung Galaxy Watch 3 लॉन्च, जानें खासियतें

तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी Samsung Galaxy Watch 3

ख़ास बातें
  • 41mm और 45mm डायल साइज़ में आती है Samsung Galaxy Watch 3
  • कॉल लिए सैमसंग गैलेक्सी वॉच 3 में दिया गया है स्पीकर और माइक
  • सैमसंग गैलेक्सी वॉच 3 में मौजूद है बिक्सबी वॉयस असिस्टेंट
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 3 को Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान लॉन्च कर दिया गया। यह स्मार्टवॉच लम्बे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई थी, जिसे अब आखिरकार कंपनी द्वारा आधिकारिक रूप से पेश कर दिया गया है। गैलेक्सी वॉच 3 दो डायल साइज़ में पेश की गई है, एक 41mm और दूसरी 45mm। वॉच के दोनों साइज़ में आपको दो वेरिएंट मिलेंगे, जिसमें एक वाई-फाई सपोर्ट के साथ आएगा और दूसरा LTE कनेक्टिविटी के साथ। गैलेक्सी वॉच 3 MIL-STD-810G सर्टिफिकेशन, वाटर रसिस्टेंट और तीन कलर ऑप्शन में आती है।
 

Samsung Galaxy Watch 3 price

सैमसंग गैलेक्सी वॉच 3 स्टैनलेस स्टील और टाइटेनियम वेरिएंट्स में मौजूद है। जैसा कि हमने बताया, इस वॉच में तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे- मिस्टिक ब्लैक, मिस्टिक ब्रॉन्ज़ और मिस्टिक सिल्वर। इस स्मार्टवॉच के 41mm और 45mm साइज़ में आपको LTE और Wi-Fi वेरिएंट्स उपलब्ध होंगे। कीमत की बात करें, तो Samsung Galaxy Watch 3 की शुरुआती कीमत $399 (करीब 30,000 रुपये) है। यह दाम 41 एमएम मॉडल का है। फोन का 45 एमएम मॉडल $429 (करीब 32,100 रुपये) में बेचा जाएगा।  

Samsung के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी वॉच का टाइटेनियम वेरिएंट साल के अंत तक पेश किया जाएगा। फिलहाल, भारतीय कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
 

Samsung Galaxy Watch 3 specifications

गैलेक्सी वॉच 3 सैमसंग के Tizen आधारित वियरेबल ऑपरेटिंग सिस्टम 5.5 पर काम करता है। इसके 41mm वेरिएंट में 1.2 इंच (360x360 पिक्सल) सर्कुलर सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जबकि 45mm वेरिएंट में रिजॉल्यूशन एक जैसा ही होगा लेकिन इसमें आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास डीएक्स प्रोटेक्शन मिलेगी। यह स्मार्टवॉच डुअल-कोर एक्सिनॉस 9110 सीपीयू, माली-T720 जीपीयू, 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज से लैस है।

इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी वॉच 3 IP68 वाटर रसिस्टेंस के साथ आती है और इसमें MIL-STD-810G डिज़ाइन दिया गया है। 41mm वेरिएंट में 247 एमएएच की बैटरी दी गई है, जबकि इसके 45mm वेरिएंट में 340 एमएएच की बैटरी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई मॉडल के लिए के वाई-फाई 802.11b/g/n और ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है, जबकि एलटीई मॉडल 4जी कनेक्टिविटी इनेबल करने के लिए ई-सिम सपोर्ट के साथ आता है। इसमें जीपीयू भी दिया गया है। इस वॉच में स्पीकर और माइक की सुविधा भी दी गई है, ताकि आप स्मार्टवॉच से डायरेक्टली कॉल ले सकें।

फीचर्स की बात करें, तो गैलेक्सी वॉच 3 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग, ऑटोमैटिक वर्कआउट डिटेक्शन, रनिंग कोच, फॉल डिटेक्शन और हेल्थ सर्विस ट्रैकिंग आदि फीचर्स के साथ आती है। इसमें बिक्सबी वॉयस असिस्टेंट और गेस्चर कंट्रोल भी शामिल है। सेंसर्स में पीपीजी सेंसर, ईसीजी, SpO2 सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरो सेंसर, बैरोमीटर और एम्बिएंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। भार की बात करें, तो 41mm वेरिएंट का भार 48 ग्राम है और 45mm वेरिएंट का भार 53 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »