Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द

कंपनी Redmi Watch 6 Active में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी देने वाली है। स्मार्टवॉच का वजन मात्र 26 ग्राम होगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 सितंबर 2026 16:05 IST
ख़ास बातें
  • हल्के इस्तेमाल में यह सिंगल चार्ज में 18 दिन तक चल सकती है।
  • यूजर कलाई से ही फोन कॉल भी कर सकेगा।
  • 140 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड इसमें बताए गए हैं।

Redmi Watch 6 Active का ग्लोबल लॉन्च जल्द ही देखने को मिल सकता है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ग्लोबल मार्केट में अपनी नई स्मार्टवॉच को लॉन्च करने जा रही है। खबर है कि कंपनी Redmi Watch 6 Active का ग्लोबल लॉन्च सस्ते प्राइस में करेगी। इससे पहले कंपनी ने यूरोप में भी इस स्मार्टवॉच को घरेलू मार्केट की तुलना में सस्ते दामों में उतारा था। अब अन्य मार्केट्स में प्राइस और कम होने की संभावना बताई गई है। स्मार्टवॉच में 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है। यह 470mAh की बैटरी के साथ दस्तक देगी। आइए जानते हैं ग्लोबल वेरिएंट में और क्या हो सकता है खास। 

Redmi Watch 6 Active Global Launch, Price

Redmi Watch 6 Active का ग्लोबल लॉन्च जल्द ही सस्ती कीमत (via) के साथ देखने को मिल सकता है। कंपनी ने ग्लोबल mi.com पर स्मार्टवॉच को लिस्ट भी कर दिया है। वेबसाइट पर प्राइसिंग का खुलासा अभी तक नहीं किया गया है। लिस्टिंग के साथ ही इसके सभी मुख्य स्पेसिफिकेशंस भी रिवील कर दिए गए हैं। देखा जा सकता है कि ग्लोबल वेरिएंट में 1.85 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है। स्मार्टवॉच में अल्ट्रा स्लिम डिजाइन देखने को मिलेगा जो कि मात्र 9.9mm बताया गया है। इसमें क्विक रिलीज स्ट्रैप मिलने वाले हैं। 

Advertisement

Redmi Watch 6 Active Global Variant Features

Redmi Watch 6 Active में 390 x 450 पिक्सल का रिजॉल्यूशन होगा। 71.2% स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो इसमें मिलने वाला है। इसके साथ ही इसमें 322PPI की पिक्सल डेंसिटी मिलने वाली है। 1200 निट्स की पीक ब्राइटनेस इसमें मिलने वाली है। 140 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड इसमें बताए गए हैं। पूरा दिन हार्ट रेट ट्रैकिंग फीचर इसमें होगा। साथ ही SpO₂ लेवल भी मापेगी। इसके अलावा स्ट्रेस ट्रैकिंग भी इसमें मिलने वाली है। 

IP68 रेटिंग लैस होकर आने वाला है Watch 6 Active ग्लोबल वेरिएंट, जिसके साथ में कंपनी ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी देने वाली है। स्मार्टवॉच का वजन मात्र 26 ग्राम होगा। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी होगा जिससे यूजर कलाई से ही फोन कॉल भी कर सकेगा। बैटरी के लिए कहा गया है कि हल्के इस्तेमाल में यह सिंगल चार्ज में 18 दिन तक चल सकती है। साधारण इस्तेमाल में 12 दिन, और हैवी यूज में 6 दिन का बैकअप यह दे सकती है। 

Advertisement

Redmi Watch 6 Active की ऑस्ट्रेलिया में कीमत AUD 79.50 (लगभग 5,300 रुपये) है। चेक रिपब्लिक में CZK 999 (लगभग 4,500 रुपये) है। सिंगापुर में SGD 49.90 (लगभग 3,700 रुपये) है। टर्की में TRY 2,199 (लगभग 4,300 रुपये) है। जल्द ही अन्य मार्केट्स की प्राइसिंग भी सामने आने वाली है। Xiaomi की ग्लोबल वेबसाइट से पुष्टि होती है कि जल्द ही स्मार्टवॉच का ग्लोबल लॉन्च पूरा होने वाला है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  5. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.