Redmi Buds 6 भारत में होंगे 9 दिसंबर को लॉन्च, 49dB ANC के साथ 42 घंटे चलेगी बैटरी

Xiaomi भारतीय बाजार में 9 दिसंबर को अपने TWS ईयरबड्स लाइनअप में नए Redmi Buds 6 लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2024 10:38 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Buds 6 49dB तक का एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन (ANC) प्रदान करते हैं।
  • Redmi Buds 6 चार्जिंग केस के साथ कुल 42 घंटे तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
  • Redmi Buds 6 में 5.5 मिमी और 12.4 मिमी ड्राइवर्स दिए गए हैं।

Redmi Buds 6 49dB तक का ANC प्रदान करते हैं।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi भारतीय बाजार में 9 दिसंबर को अपने TWS ईयरबड्स लाइनअप में नए Redmi Buds 6 लॉन्च करने वाला है। नए ईयरबड्स Redmi Note 14 सीरीज के साथ बाजार में दस्तक देंगे। नए ईयरबड्स एडवांस ऑडियो परफॉर्मेंस और यूजर्स एक्स्पीरियंस पर फोकस करते हुए महत्वपूर्ण अपग्रेड का वादा करते हैं। आइए Redmi Buds 6 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Redmi Buds 6 Price & Availability


Xiaomi ने अभी तक Redmi Buds 6 की कीमत का खुलासा नहीं किया है। Redmi Buds 6 बिक्री के लिए mi.com, ई-कॉमर्स साइट Amazon और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होंगे।


Advertisement
Redmi Buds 6 Specifications


Redmi Buds 6 अपने सेगमेंट में पहली बार ड्यूल ड्राइवर्स के साथ आएगा, जिसमें 5.5 मिमी माइक्रो-पीजोइलेक्ट्रिक सिरेमिक यूनिट के साथ 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर शामिल हैं। यह सेटअप डीप बेस और बेलेंस्ड टोन के साथ क्लियर साउंड प्रदान करता है। यूजर्स साउंडआईडी कस्टमाइजेशन और एडेप्टिव हीयरिंग ऑप्टिमाइजेशन के जरिए अपने सुनने के अनुभव को पर्सनलाइज्ड भी कर सकते हैं। इसमें स्पेटियल ऑडियो भी शामिल है, जो डेप्थ के साथ लाइफलाइक म्यूजिक अनुभव प्रदान करता है।

ईयरबड्स अब 49dB तक का एक्टिव नॉयज कैंसिलेशन (ANC) प्रदान करते हैं, जो पिछले मॉडल के 46dB से बेहतर है। यह फीचर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बैकग्राउंड नॉयज को ब्लॉक करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें तीन ट्रांसपेरेंसी मोड यूजर्स को अपने एंबिएंट के बारे में जागरूक रखते हैं। एआई एंटी-विंड नॉयज टेक्नोलॉजी वाले ड्यूल माइक्रोफोन नॉयज या एयर की कंडीशन में भी क्लियर फोन कॉल की सुविधा प्रदान करते हैं। कंफर्ट और ड्यूराबिलिटी के लिए तैयार किए गए ईयरबड्स में हाफ इन ईयर डिजाइन है जो आसानी से फिट हो जाता है। ईयरबड्स को ABS मैटेरियल से तैयार किया गया है। ये IP54 रेटिंग के साथ धूल और छींटों से बचाव प्रदान करते हैं, जिससे ये वर्कआउट या आउटडोर एक्टिविटी के लिए बेस्ट होते हैं।
Advertisement

बैटरी बैकअप की बात करें तो ईयरबड्स सिंगल चार्ज में 10 घंटे का प्लेबैक प्रदान करते हैं, वहीं चार्जिंग केस के साथ कुल 42 घंटे तक इस्तेमाल किए जाते हैं। ईयरबड्स 10 मिनट के चार्ज से 4 घंटे तक प्लेबैक प्रदान करते हैं। ईयरबड्स में ब्लूटूथ 5.4 कनेक्टिविटी है, ये लो लेटेंसी गेमिंग परफॉर्मेंस के लिए भी बेस्ट हैं। ईयरबड कैमरे को कंट्रोल करने के लिए स्मार्ट ड्यूल डिवाइस कनेक्शन और रिमोट शटर फंक्शन का भी सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  2. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  3. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  4. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  5. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  6. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  8. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  9. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  10. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.