Realme Buds Air 7 Pro के स्पेसिफिकेशंस और लॉन्च तारीख का खुलासा, 48 घंटे चलेगी बैटरी!

Realme इस महीने के आखिर में एक नया स्मार्टफोन और नए ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 मई 2025 13:06 IST
ख़ास बातें
  • Realme Buds Air 7 Pro 27 मई 2025 को भारत और ग्लोबल मार्केट में पेश होगा।
  • Realme Buds Air 7 Pro में 11mm बेस ड्राइवर दिए गए हैं।
  • Realme Buds Air 7 Pro में 48 घंटे तक ऑडियो प्लेबैक होगा।

Realme Buds Air 7 Pro में 11mm बेस ड्राइवर हैं।

Photo Credit: Realme

Realme इस महीने के आखिर में एक नया स्मार्टफोन और नए ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने अभी कंफर्म किया है कि Realme Buds Air 7 Pro, Realme GT 7 के साथ लॉन्च होगा। हाल ही में आई लीक में स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स का खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Realme Buds Air 7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme Buds Air 7 Pro Launch


चीनी ब्रांड ने अभी घोषणा की है कि Realme Buds Air 7 Pro 27 मई 2025 को भारत समेत ग्लोबल मार्केट में पेश होगा। Realme इन ईयरबड्स को पेरिस, फ्रांस में होने वाले ग्लोबल लॉन्च इवेंट के दौरान पेश करेगा। टीजर इमेज पोस्टर से पता चला है कि Realme Buds Air 7 Pro कई कलर ऑप्शन जैसे कि लाल, हरा, सफेद और ग्रे वेरिएंट में आएगा।


Advertisement
Realme Buds Air 7 Pro Features


Realme ने अभी तक TWS ईयरबड्स के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अप्रैल में चीनी लॉन्च ने बहुत सारी जानकारी की पुष्टि की है। आपको बता दें कि ये ईयरबड्स ड्यूल ड्राइवर सेटअप के साथ आते हैं जिसमें 11mm बास ड्राइवर और 6mm माइक्रो प्लानर ट्वीटर शामिल हैं। इसमें ड्यूल DAC चिप्स के साथ-साथ हाई-रेज ऑडियो और बेहतर क्वालिटी के लिए LHDC 5.0 सपोर्ट भी शामिल है। आगामी ईयरबड्स 53 डेसिबल तक एक्टिव नॉइज कैंसलेशन के साथ आएंगे।

इसमें 3D स्पेटियल ऑडियो और इन-ईयर स्कैन का इस्तेमाल करके पर्सनलाइज साउंड प्रोफाइल तक एक्सेस भी मिलता है। ईयरबड्स AI बेस्ड टूल्स के साथ आते हैं, जिसमें रियल टाइम वॉयस ट्रांसलेशन, 32 भाषाओं में फेस टू फेस बातचीत का ट्रांसलेशन और एक स्मार्ट Q&A एसिस्टेंट शामिल हैं। अन्य फीचर्स में पानी और धूल से बचाव के लिए IP55 रेटिंग रेटिंग होगी। बैटरी बैकअप की बात करें तो ईयरबड्स 48 घंटे तक ऑडियो प्लेबैक और क्विक चार्ज का सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15005 सस्ता मिल रहा है Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  5. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  6. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  9. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.