OnePlus Watch के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, वार्प चार्ज व IP68 रेटिंग से होगा लैस!

टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि यह OnePlus Watch ऑटोमैटिक वर्कआउट डिटेक्शन, स्लीप ट्रेकिंग, स्ट्रेस ट्रेकिंग और स्विमिंग मोड जैसे फीचर ऑफर करेगा। इस स्मार्टवॉच में हार्ट रेट और SpO2 ऑक्सीज़न सैचुरेशन सेंसर मौजूद हो सकते हैं।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 18 मार्च 2021 12:50 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Watch में फीचर किया जा सकता है स्विमिंग मोड
  • स्मार्टवॉच में हार्ट रेट और SpO2 ऑक्सीज़न सैचुरेशन सेंसर मौजूद हो सकते है
  • OnePlus Watch में मिल सकता है 46mm डायल साइज़

OnePlus Watch में 4जीबी स्टोरेज मिल सकती है

OnePlus Watch के स्पेसिफिकेशन टिप्सटर द्वारा लीक कर दिए गए हैं। इस स्मार्ट वियरेबल को लेकर कहा जा रहा है कि यह डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP68 रेटेड होगा। इसके अलावा वॉच में नार्प चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा। टिप्सटर ने यह भी संकेत दिए हैं कि यह स्मार्टवॉच विभिन्न वर्कआउट फीचर से लैस होगी, जिसमें स्विमिंग मोड, स्लीप ट्रेकिंग के साथ-साथ हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटरिंग भी शामिल है। OnePlus ने पहले ही यह पुष्टि कर दी थी कि यह स्मार्टवॉच OnePlus 9 स्मार्टफोन सीरीज़ के साथ 23 मार्च को लॉन्च की जाएगी वनप्लस वॉच को लेकर माना जा रहा है कि यह सिलिकॉन बैंड और राउंड डिस्प्ले के साथ आएगी।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल के कॉलेब्रेशन में Pricebaba की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि OnePlus Watch में 46mm डायल साइज़ मिलेगा। हालांकि, पुरानी रिपोर्ट में दो मॉडल्स की ओर संकेत दिए गए थे, एक OnePlus Watch और दूसरा OnePlus Watch RX। इन वियरेबल को लेकर कहा गया था कि यह Oppo Watch और Oppo Watch RX का रिब्रांडेड वर्ज़न होंगे, जो कि Android आधारित कलरओएस वॉच पर काम करेंगे।
Advertisement

OnePlus Watch को लेकर कहा गया है कि यह वर्गाकार डायल के साथ आएगा और RX वेरिएंट को लेकर दावा किया गया है कि यह राउंड डायल के साथ आएगा। वनप्लस वॉच ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में आ सकती है। इसको लेकर यह भी जनकारी दी गई है कि यह डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस के लिए आईपी68 रेडेट होगा। टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि यह वियरलेबल ऑटोमैटिक वर्कआउट डिटेक्शन, स्लीप ट्रेकिंग, स्ट्रेस ट्रेकिंग और स्विमिंग मोड जैसे फीचर ऑफर करेगा। इस स्मार्टवॉच में हार्ट रेट और SpO2 ऑक्सीज़न सैचुरेशन सेंसर मौजूद हो सकते हैं।

वनप्लस के इस वियरलेबल में विभिन्न स्मार्ट फीचर जैसे कॉल रिसीव करना, फोन नोटिफिकेशन प्राप्त करना और म्यूज़िक कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल होंगे। टिप्सटर का कहना है कि वियरेबल को वनप्लस टीवी मॉडल्स के लिए रिमोट कंट्रोल के रूप  में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। चार्जिंग के लिए वनप्लस वॉच कंपनी की वार्प चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आ सकती है, जिसको लेकर दावा किया गया है कि यह 20 मिनट की चार्जिंग में हफ्ते भर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें 4जीबी स्टोरेज मिल सकती है।
Advertisement

OnePlus ने पहले ही यह पुष्टि कर दी थी कि यह OnePlus Watch को OnePlus 9 स्मार्टफोन सीरीज़ के साथ 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Watch, OnePlus Watch Specifications, OnePlus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  2. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  5. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  6. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  7. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  9. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.