OnePlus Watch हार्ट रेट और SpO2 मॉनिटरिंग के साथ भारत में Rs 14,999 में लॉन्च, जानें फीचर्स

OnePlus Watch की भारत में कीमत 16,999 रुपये है। वॉच मिडनाइट ब्लैक या मिडनाइट सिल्वर शेड वाले स्टेनलैस स्टील केस में आती है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 मार्च 2021 12:01 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Watch को भारत में लॉन्च किया गया है
  • वॉच की कीमत 14,999 रुपये है
  • 110 वर्कआउट मोड्स और हार्ट रेट मॉनिटरिंग से लैस आती है नई वनप्लस वॉच

OnePlus Watch की भारत में कीमत 14,999 रुपये है

OnePlus ने मंगलवार, 23 मार्च को अपनी OnePlus 9 सीरीज़ को लॉन्च किया, जिसमें OnePlus 9, OnePlus 9 Pro और सीरीज़ का सबसे सस्ता फोन OnePlus 9R शामिल हैं। इसके साथ ही कंपनी ने अपनी पहली स्मार्टवॉच OnePlus Watch को भी लॉन्च किया। वॉच बेसिक से लेकर कुछ आधुनिक फीचर्स से लैस आती है। इसका डायल गोल है और कंपनी ने इसे एक लिमिटेड एडिशन में भी पेश किया है, जिसकी उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। OnePlus Watch एमोलेड डिस्प्ले के साथ आती है और इसमें पार्कोर सहित कुल 110 वर्कआउट मोड्स को सपोर्ट करती है। वॉच SpO2 मॉनिटर कर सकती है और साथ ही स्ट्रेस डिटेक्शन, रैपिड हार्ट रेट अलर्ट और इनएक्टिव रिमाइंडर्स जैसी एक्टिविटी सपोर्ट करती है।
 

OnePlus Watch price in India

OnePlus Watch की भारत में कीमत 16,999 रुपये है। वॉच मिडनाइट ब्लैक या मिडनाइट सिल्वर शेड वाले स्टेनलैस स्टील केस में आती है। जैसा कि हमने बताया कि वनप्लस वॉच को कोबाल्ट लिमिटेड एडिशन में भी लॉन्च किया गया है, जो गोल्ड कलर वाले कोबाल्ट अलॉय केस में आएगी।
Advertisement
 

OnePlus Watch specifications

वनप्लस वॉच में 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ 1.39-इंच HD (454x454 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। स्मार्टवॉच आपको वॉयस कॉल और ऐप नोटिफिकेशन दिखा सकती है। आप इससे अपने OnePlus फोन की सेटिंग्स को बदल सकते हैं और यदि आपके पास OnePlus TV है, तो आप Watch को रिमोट कंट्रोल की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कंपनी का दावा है कि पेयर होने पर यह वॉच 30 मिनट तक आपके एक्टिव न रहने पर वनप्लस टीवी को बंद कर सकती है या कॉल आने पर टीवी की आवाज़ को कम कर सकती है।

फिटनेस को लेकर गंभीर लोगों के लिए, वनप्लस वॉच में 110 से अधिक वर्कआउट मोड्स मिलते हैं। यह इनबिल्ट सेंसर का उपयोग करके जॉगिंग और रनिंग जैसे वर्कआउट का अपने आप डिटेक्ट कर सकती है।
Advertisement

OnePlus Watch हेल्थ-फोकस्ड फीचर्स जैसे कि SpO2 मॉनिटरिंग, स्ट्रेस डिटेक्शन, ब्रीदिंग, रैपिड हार्ट रेट अलर्ट और सेडेंट्री रिमाइंडर भी देती है। वनप्लस हेल्थ ऐप का इस्तेमाल करके इस सभी डेटा को मॉनिटर और ट्रैक किया जा सकता है। कंपनी ने वनप्लस वॉच पर ब्लूटूथ और स्टैंडअलोन जीपीएस सपोर्ट दिया है। वॉच IP68 सर्टिफाइड है और 5ATM वाटर रेसिस्टेंस के साथ आती है।

वनप्लस वॉच में 405mAh क्षमता की बैटरी मिलती है, जो वॉर्प चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह केवल 20 मिनट के फुल चार्ज हो सकती है और एक हफ्ते की बैटरी लाइफ दे सकती है। इसके साथ ही यह भी दावा किया गया है कि वॉच को पांच मिनट चार्ज करने पर यूज़र इसे पूरे एक दिन चला सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  2. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  3. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  2. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  3. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  4. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
  5. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  6. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  7. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  8. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  9. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  10. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.