OnePlus Watch 2R हुई AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च, 120 घंटे चलेगी बैटरी, जानें सबकुछ

OnePlus Watch 2R में 1.43 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जुलाई 2024 20:00 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Watch 2R में 1.43 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Watch 2R की कीमत 17,999 रुपये है।
  • OnePlus Watch 2R में 500mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus Watch 2R में 1.43 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने समर लॉन्च इवेंट में OnePlus Nord 4, OnePlus Pad 2 और OnePlus Nord Buds 3 Pro के साथ अपनी नई स्मार्टवॉच OnePlus Watch 2R लॉन्च कर दी है। Watch 2R में 2.5D सफायर क्रिस्टल ग्लास के साथ एक सर्कुलर डायल वाली 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है। इसमें सिलिकॉन स्ट्रैप्स के साथ एक एल्यूमीनियम चेसिस दिया गया है।  यह स्मार्टवॉच क्वालकॉम स्नैपड्रैगन W5 प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको OnePlus Watch 2R के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Watch 2R Price


कीमत की बात की जाए तो OnePlus Watch 2R की कीमत 17,999 रुपये है। यह स्मार्टवॉच ऑफिशियल साइट पर बिक्री के लिए 20 जुलाई से उपलब्ध होगी। यह स्मार्टवॉच दो कलर ऑप्शन Forest Green और Gunmetal Gray में आती है।


OnePlus Watch 2R Specifications


OnePlus Watch 2R में 1.43 इंच की सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह वॉच 2.5D सफायर क्रिस्टर ग्लास के साथ आती है। Watch 2R में 500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 7.5W VOOC फास्ट चार्जिंग के जरिए 0 से 100 प्रतिशत सिर्फ 60 मिनट में चार्ज हो सकती है। यह वॉच 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग के साथ स्मार्ट मोड में पूरे दिन की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। यह स्मार्ट मोड पर 100 घंटे तक और पावर सेविंग मोड पर 12 दिन तक की बैटरी लाइफ ऑफर करता है।

Watch 2R में ड्यूल बैंड जीपीएस, Beidou, Galileo, GLONASS, QZSS, वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। स्मार्टवॉच हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन लेवल समेत कई हेल्थ और वेलनेस मॉनिटरिंग सेंसर से लैस है। यह स्लीप और स्ट्रेस के लेवल को ट्रैक करने में भी मदद करती है। यह OHealth ऐप के साथ कंपेटिबल है, जो हेल्थ संबंधित सभी डाटा को ट्रैक करने में मदद करती है। इसमें ड्यूल इंजन आर्किटेक्चर है, जिसमें Snapdragon W5 और BES2700 चिपसेट शामिल है। यह आउट ऑफ द बॉक्स WearOS 4 और RTOS पर काम करती है। इस वॉच में 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Good battery life
  • Lightweight design with IP68 rating
  • Fast wired charging
  • Excellent performance
  • Can also record short naps
  • Bad
  • No MIL-STD-810H certification
  • No case size options
  • Limited strap options
  • Watch faces need an overhaul
  • Soft speaker for Bluetooth calls
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.