OnePlus पहली बार भारत में ला रही Nord Watch, Apple और Samsung को मिलेगी कड़ी टक्कर

OnePlus Nord Watch के सर्कुलर मॉडल में मिनट और घंटों के  लिए डेश लाइन के साथ प्रोटेक्टिव ऐज मिल सकता है। ये दो रोटेटिंग क्राउन के साथ स्मार्टवॉच का रग्ड वर्जन हो सकता है।

OnePlus पहली बार भारत में ला रही Nord Watch, Apple और Samsung को मिलेगी कड़ी टक्कर

Photo Credit: OnePlus

ख़ास बातें
  • OnePlus Nord Watch जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकती है।
  • OnePlus Nord Watch की भारत में कीमत करीबन 5,000 रुपये हो सकती है।
  • OnePlus Nord Watch एक रेकटेंगुलर और सर्कुलर डिजाइन में लॉन्च हो सकती है।
विज्ञापन
कंपनी ने आज दावा किया है कि OnePlus Nord Watch जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकती है। OnePlus के अनुसार, नॉर्ड कैटेगरी के तहत पहली स्मार्टवॉच होने वाली है। आगामी OnePlus Nord Watch के स्पेसिफिकेशंस, कीमत और लॉन्च टाइमलाइन की जरूरी डिटेल्स का अभी कंपनी द्वारा खुलासा होना बाकि है। OnePlus ने एक मार्केटिंग पोस्टर भी शेयर किा है जो कि वियरेबल को टीज करता है। फिलहाल OnePlus की Nord लाइनअप में सिर्फ स्मार्टफोन और ईयरफोन ही हैं। अगस्त में अनुमानित वॉच की कीमत ऑनलाइन लीक हुई थी।

आज शेन्झेन बेस्ड कंपनी ने ऐलान किया था कि वह OnePlus Nord Watch को भारत में लॉन्च करेगी। यह कंपनी की पहली स्मार्टवॉच होने वाली है जो कि वनप्लस नॉर्ड ब्रांडिंग के तहत आएगी। इसके अलावा कंपनी ने एक मार्केटिंग पोस्टर भी जारी किया है जो कि स्मार्टवॉच की जल्द लॉन्चिंग को टीज करता है। इसमें ब्लैक स्ट्रैप और डार्क ग्रे मैटेलिक केसिंग मिल सकता है। वॉच के दाईं ओर रोटेटिंग क्राउन भी मिल सकता है। पोस्टर के मुताबिक, इसमें रेकटेंगुलर डायल मिल सकता है।
 

OnePlus Nord Watch की अनुमानित कीमत


कीमत की बात की जाए तो रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Nord Watch की भारत में कीमत करीबन 5,000 रुपये हो सकती है। कलर ऑप्शन के मामले में यह वॉच Black और White कलर ऑप्शन में आ सकती है। आपको  बता दें कि OnePlus Watch की बिक्री भारत में बीते साल अप्रैल में 16,999 रुपये में हुई थी।
 

OnePlus Nord Watch की अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस के मामले में OnePlus Nord Watch एक रेकटेंगुलर और सर्कुलर डिजाइन में लॉन्च हो सकती है। सर्कुल डायल मॉडल 240x240 पिक्सल और 390x390 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ तीन वेरिएंट में आ सकती है। वहीं दूसरी ओर रेकटेंगुलर OnePlus Nord Watch में 240x280 पिक्सल रेजोल्यूशन और 368x448 पिक्सल रेजोल्यूश वेरिएंट में आ सकती है।

रिपोर्ट के अनुसार, OnePlus Nord Watch के सर्कुलर मॉडल में मिनट और घंटों के  लिए डेश लाइन के साथ प्रोटेक्टिव ऐज मिल सकता है। ये दो रोटेटिंग क्राउन के साथ स्मार्टवॉच का रग्ड वर्जन हो सकता है। रेकटेंगुलर डायल के साथ OnePlus Nord Watch मॉडल में दाईं ओर दो बटन हो सकते हैं। OnePlus Nord Watch का रेकटेंगुलर वर्जन बड़ी डिस्प्ले के साथ आ सकता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »