OnePlus Bullets Wireless Z2 के रेंडर्स लीक, डिजाइन होगा कुछ ऐसा!

रेंडर्स में देखा जा सकता है कि डिवाइस की एक साइड में तीन बटन दिए गए हैं जो कि रेड कलर में हैं।

विज्ञापन
जैसमीन जोस, अपडेटेड: 20 मार्च 2022 09:38 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Bullets Wireless Z2 में कंपनी कई फीचर्स को अपग्रेड कर सकती है।
  • अभी तक नए मॉडल की प्राइस डिटेल्स सामने नहीं आ सकी हैं।
  • डिवाइस की एक साइड में तीन बटन दिए गए हैं जो कि रेड कलर में हैं।
OnePlus के अपकमिंग इयरफोन्स OnePlus Bullets Wireless Z2 के रेंडर लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। कहा जा रहा है कि कंपनी के ये लेटेस्ट इयरफोन्स इस महीने ही लॉन्च होने वाले हैं। इन्हें 2020 में आए Bullets Wireless Z के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया जाएगा। ये भी खबर है कि इन्हें OnePlus 10 Pro के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इयरफोन्स को पिछले महीने कथित तौर पर ब्लूटूथ स्पेशल इंटरेस्ट ग्रुप (Bluetooth SIG) की सर्टिफिकेशन भी मिली है। 

टिप्स्टर इशान अग्रवाल के साथ Pricebaba ने OnePlus Bullets Wireless Z2 के रेंडर्स शेयर किए हैं। इनमें वियरेबल को ब्लू और ब्लैक कलर में दिखाया गया है। वहीं, कंपनी की ओर से इनके फीचर्स के बारे में अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 
 

OnePlus Bullets Wireless Z2 specifications

जैसा कि पहले बताया गया है, ये इयरफोन नेकबैंड स्टाइल ब्लूटूथ इयरफोन्स होंगे। रेंडर्स में देखा जा सकता है कि डिवाइस की एक साइड में तीन बटन दिए गए हैं जो कि रेड कलर में हैं। ये वॉल्यूम रॉकर और म्यूजिक प्लेबैक को कंट्रोल करने के लिए मल्टीफंक्शनल बटन हो सकते हैं। दूसरी साइड में OnePlus ब्रांडिंग देखी जा सकती है। OnePlus Bullets Wireless Z की तरह इनमें इन-इयर एंगुलर सिलिकॉन टिप्स होंगी। इयरटिप्स में मेग्नेटिक बिट्स भी दिखाई दे रही हैं जिससे कि इस्तेमाल में न होने पर ये एक दूसरे से चिपके रहेंगे। कथित तौर पर इनमें Bluetooth v5.0 कनेक्टिविटी देखने को मिल सकती है। 

OnePlus Bullets Wireless Z की भारत में कीमत 1,999 रुपये है। इन्हें 2020 में भारत में लॉन्च किया गया था। वियरेबल में Warp Charge फीचर भी आता है जिससे 10 मिनट के चार्ज में यह 10 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। इनके सक्सेसर OnePlus Bullets Wireless Z2 में कंपनी कई फीचर्स को अपग्रेड कर सकती है। अभी तक नए मॉडल की प्राइस डिटेल्स सामने नहीं आ सकी हैं।

 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Looks good
  • USB Type-C, fast charging, excellent battery life
  • Useful Quick Switch feature
  • Decent sound for the price
  • Bad
  • No aptX support
  • Sound isn't very detailed
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

Wireless

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की सेल में Samsung, Xiaomi जैसे ब्रांड्स के स्मार्ट TVs को 15,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका
  2. Tesla के Model Y L की जल्द शुरू होगी भारत में डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  3. WhatsApp पर प्राइवेट चैट, कंपनी भी नहीं पढ़ेगी आपकी बातें! जानें क्या है Incognito Chat फीचर
  4. iBall Cinebar 560 Soundbar भारत में लॉन्च: 800W आउटपुट और Dolby Audio सपोर्ट, जानें कीमत
  5. आप Netflix देख रहे हैं, लेकिन Netflix भी आपको देख रहा है”: डिजिटल जासूसी के आरोप में घिरा प्लेटफॉर्म
  6. Amazon की समर सेल में Canon और Epson जैसे प्रमुख ब्रांड्स के प्रिंटर्स पर बड़ा डिस्काउंट
  7. Oppo Find X10 सीरीज में शामिल हो सकते हैं चार मॉडल, डिस्प्ले साइज हुए लीक
  8. Moto Tag 2 लॉन्च हुआ 600 दिन की बैटरी के साथ! स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स, जानें कीमत
  9. Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल, इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बढ़ाया इनवेस्टमेंट
  10. Flipkart SASA LELE Sale: Pixel 10a से लेकर Galaxy S25 FE 5G जैसे 50 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.