520mAh बैटरी के साथ आएगा OnePlus Buds Z2! लॉन्च से पहले लीक हुई रिटेल बॉक्स की तस्वीर

पुरानी लीक में द्वारा किया गया था कि वनप्लस बड्स ज़ेड2 में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC), डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP55 रेटिंग, ब्लूटूथ वू5.2 के साथ-साथ डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट मिलेगा।

520mAh बैटरी के साथ आएगा OnePlus Buds Z2! लॉन्च से पहले लीक हुई रिटेल बॉक्स की तस्वीर
ख़ास बातें
  • OnePlus Buds Z2 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर ऑनलाइन लीक
  • वनप्लस बड्स ज़ेड2 में दिखा सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन
  • बॉक्स में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग केबल भी देखा जा सकता है
विज्ञापन
OnePlus Buds Z2 चीन में 13 अक्टूबर को OnePlus 9RT स्मार्टफोन के साथ लॉन्च होने के लिए बिल्कुल तैयार है। ट्रू वायरलेस ईयरबड्स के रिटेल बॉक्स की तस्वीर आधिकारिक लॉन्च से पहले अब ऑनलाइन लीक हो गई है। वनप्लस बड्स ज़ेड2 चार्जिंग केबल, सिलेंड्रिक आकार के चार्जिंग केस और एक्स्ट्रा सिलिकॉन ईयर टिप्स के साथ आ सकता है। लीक में वनप्लस बड्स ज़ेड2 के कलर ऑप्शन की भी जानकारी लीक होती है, लेकिन उम्मीद की जा सकती है कि यह अन्य विकल्पों के साथ दस्तक दे सकता है।

टिप्सटर Evan Blass उर्फ @evleaks ने OnePlus Buds Z2 truly wireless ईयरबड्स के रिटेल बॉक्स की तस्वीर लीक की है। इस तस्वीर में जानकारी मिली है क यह ईयरबड्स Obsidian Black कलर ऑप्शन में दस्तक देगा। इसके अलावा, रिटेल बॉक्स में रेड और व्हाइट कलर का डिज़ाइन देखा जा सकता है, जो कि ब्रांड थीम को दर्शाता है। रिटेल बॉक्स में वॉरंटी कार्ड और यूज़र्स की मदद के लिए हेल्प गाइड दी गई है। बॉक्स में दो अलग साइज़ के दो जोड़ी सिलिकॉन ईयर टिप्स दिए जाएंगे, जिसे रिटेल बॉक्स में जगह दी गई है। बॉक्स में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग केबल भी मौजूद है।

वनप्लस बड्स ज़ेड2 में बेहतर ग्रिप देने के लिए इन-ईयर डिज़ाइन देखा गया है। इसके अलावा, रिटेल बॉक्स के अनुसार, चार्जिंग केस 520 एमएएच चार्जिंग केस के साथ दस्तक दे सकता है।

OnePlus द्वारा साझा किए गए टीज़र पोस्टर से कंफर्म होता है कि वनप्लस बड्स ज़ेड2 में व्हाइट कलर ऑप्शन भी मिलेगा। पुरानी लीक में द्वारा किया गया था कि वनप्लस बड्स ज़ेड2 में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC), डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए IP55 रेटिंग, ब्लूटूथ वू5.2 के साथ-साथ डॉल्बी अटॉमस सपोर्ट मिलेगा। ईयरफोन्स को लेकर कहा गया है कि इसमें चार्जिंग केस के साथ कुल मिलाकर 38 घंटे तक का प्लेबैक मिलेगा। वहीं, यह ईयरफोन 7 घंटे में फुल चार्ज हो जाएगा। 10 मिनट की चार्जिंग पर यह 5 घंटे तक की यूसेज देगा।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »