Nothing Ear और Ear (a) ईयरबड्स होंगे 18 अप्रैल को लॉन्च, सामने आया डिजाइन

Nothing Ear और Nothing Ear (a) कंपनी के अगले ऑडियो प्रोडक्ट्स हैं जो 18 अप्रैल को लॉन्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2024 20:09 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Ear में नए सिरेमिक ड्राइवर्स का इस्तेमाल कंपनी करेगी।
  • अपकमिंग ईयरबड्स में 45dB तक ANC होगा।
  • Nothing Ear (a) को Ear (2) के सस्ते विकल्प के रूप में पेश किया जाएगा।

Nothing Ear और Nothing Ear (a) कंपनी के अगले ऑडियो प्रोडक्ट्स हैं जो 18 अप्रैल को लॉन्च किए जाएंगे।

Photo Credit: Nothing

Nothing फैंस के लिए कंपनी की ओर से बड़ी खबर आ रही है। कंपनी ने अपने अपकमिंग ऑडियो वियरेबल के नाम और लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। स्मार्टफोन मेकर अपने नेक्स्ट ईयरबड्स को 18 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। सोशल मीडिया हैंडल पोस्ट में यह घोषणा की गई है। Nothing Ear और Nothing Ear (a) का लॉन्च कंपनी करने जा रही है। कंपनी ने ऑडियो वियरेबल का एक पोस्टर भी साथ में शेयर किया है जिसमें इसके शानदार डिजाइन की एक झलक मिलती है। आइए जानते हैं डिटेल में। 

Nothing Ear और Nothing Ear (a) कंपनी के अगले ऑडियो प्रोडक्ट्स हैं जो 18 अप्रैल को लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के माध्यम से इनके लॉन्च की पुष्टि की है। इससे पहले कयास लगाया जा रहा था कि Ear (2) के सक्सेसर डिवाइस को कंपनी Ear (3) नाम से लॉन्च करेगी। लेकिन अब कंफर्म कर दिया गया है कि वियरेबल को Nothing Ear नाम से लॉन्च किया जाएगा। वहीं, Nothing Ear (a) को Ear (2) के सस्ते विकल्प के रूप में पेश किया जाएगा। 
 
Nothing Ear में नए सिरेमिक ड्राइवर्स का इस्तेमाल कंपनी करेगी। जिससे कि इनमें साउंड पहले से ज्यादा क्रिस्प और बेस भी बेहतर मिलेगा। नए ईयरबड्स में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन भी पहले ज्यादा बेहतर होगा। Nothing Ear (2) में 40dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया गया था जबकि अपकमिंग ईयरबड्स में यह 45dB होगा। Nothing Ear और Nothing Ear (a), दोनों में ही कंपनी ट्रांसपेरेंट डिजाइन को बरकरार रख सकती है। हाल ही में कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन Nothing Phone (2a) लॉन्च किया था। कहा जा रहा है कि Nothing Ear (a) को इसी की तर्ज पर अफॉर्डेबल ऑडियो डिवाइस के रूप में लाया जा रहा है। 

Nothing Phone (2a) Android 14 आधारित Nothing OS 2.5 पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,412 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 30Hz से 120Hz तक का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट, 394ppi पिक्सल डेंसिटी और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 सिक्योरिटी शामिल है। Nothing Phone 2a में ऑक्टा-कोर 4nm मीडियाटेक Dimensity 7200 Pro SoC शामिल है, जिसके साथ 12GB तक रैम को जोड़ा गया है।

Nothing Phone 2a में दो 50-मेगापिक्सल सेंसर के साथ डुअल-कैमरा सेटअप मिलता है। आगे की तरफ f/2.2 अपर्चर के साथ 16-मेगापिक्सल का सेल्फी शूटर दिया गया है। फोन में 256GB तक इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है। इसमें IP54-रेटेड धूल और पानी प्रतिरोधी बिल्ड मिलती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Unique design stands out
  • Bright and vivid display with 120Hz refresh rate
  • No Bloatware, no Ads
  • Great battery life
  • Bad
  • Plastic build
  • Slow storage
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Looks great, comfortable fit
  • Improved controls
  • Decent battery life despite smaller charging case
  • LHDC codec support, Bluetooth 5.3
  • Very good app
  • Detailed, fun sound
  • Bad
  • Needs the Nothing Phone 1 for optimal performance
  • Underwhelming ANC
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  2. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  3. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  4. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  5. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
  6. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  8. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  9. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazfit Cheetah 2 Pro और Ultra भारत में लॉन्च: Titanium बॉडी के साथ 60 घंटे का बैटरी बैकअप!
  2. चीन में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर डाटा सेंटर, विंड एनर्जी से चलता है, जानें सबकुछ
  3. Realme P4R 5G Launched in India: ₹20 हजार से कम में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और AI फीचर्स
  4. Xiaomi 17T की सेल शुरू, 5 हजार रुपये सस्ता खरीदें यह फोन
  5. Meta का भारत में बड़ा दांव! Reliance के साथ मिलकर बनाएगा पहला AI-इनेबल्ड डेटा सेंटर
  6. Google ने Gemini 3.5 Live Translate किया पेश, रियल-टाइम स्पीच ट्रांसलेशन के साथ 70 से ज्यादा भाषा का सपोर्ट
  7. 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
  8. Samsung Galaxy A27 की कीमत हुई लीक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  9. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  10. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.