2022 में भारत में लॉन्च होंगे Nokia ब्रांड के नए ऑडियो प्रोडक्ट्स!

फिलहाल Nokia ब्रांड लाइसेंस कंपनी HMD Global भारतीय मार्केट में सीमित ऑडियो प्रोडक्ट्स ही लेकर आती है, इनमें Power Earbuds Lite और Nokia True Wireless Earbuds शामिल है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2021 17:35 IST
ख़ास बातें
  • Power Earbuds Lite को इस साल फरवरी में किया गया था लॉन्च
  • Nokia True Wireless Earbuds को 2019 में लॉन्च किया गया था
  • नए प्रोडक्ट्स में TWS ईयरबड्स और वायर्ड हेडफोन शामिल होंगे
साल 2021 की समाप्ती के साथ-साथ नए साल के आगमन की तैयारियां ज़ोरो से शुरू कर दी गई है। स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों ने भी अपने अगले साल के रोडमैप पर काम करना शुरू कर दिया है। Nokia ब्रांड लाइसेंस कंपनी HMD Global ने भी 2022 की तैयारियां शुरू कर दी है। यह तो सामने आ चुका है कि कंपनी अगले साल चार नए स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रही है। वहीं, स्मार्टफोन के साथ-साथ कंपनी कथित रूप से अगले साल भारत में कई ऑडियो प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करने की तैयारी में है। बता दें, भारत में फिलहाल कंपनी के लिमिट ऑडियो प्रोडक्ट्स ही खरीद के लिए उपलब्ध हैं।

India Today की रिपोर्ट में बताया गया है कि HMD Global (India and MENA) के वाइस प्रेसिडेंट Sanmeet Singh Kochhar ने जानकारी दी है कि कंपनी अगले साल भारतीय मार्केट में कई ऑडियो प्रोडक्ट्स लाने की योजना बना रही है। इन ऑडियो प्रोडक्ट्स में ट्रूवायरलेस ईयरबड्स, वायरलेस हेडफोन्स आदि शामिल होंगे। वीपी का कहना है कि इन दिनों TWS ईयरबड्स और वायर्ड हेडफोन का काफी चलन है, तो इस वजह से कंपनी का फोकस इस पर भी होगा।
Advertisement

आपको बता दें, फिलहाल कंपनी भारतीय मार्केट में सीमित ऑडियो प्रोडक्ट्स ही लेकर आती है, इनमें Nokia Power Earbuds Lite और Nokia True Wireless Earbuds शामिल है।
 

Nokia Power Earbuds Lite specifications

नोकिया पावर ईयरबड्स लाइट को इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। यह 6mm Graphene ड्राइवर्स और IPX7 वाटर रसिस्टेंट बिल्ड के साथ आता है, जो कि 30 मिनट तक एक मीटर गहरे पानी भी इन्हें बचाए रखता है। इन ईयरबड्स में चार्जिंग केस के साथ 600 एमएएच की बैटरी दी गई है, जबकि दोनों ही ईयरबड्स में 50-50एमएएच बैटरी मौजूद है। एचएमडी ग्लोबल का दावा है कि चार्जिंग केस सिंगल चार्ज पर 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है। हालांकि, ईयरबड्स को पांच घंटे की बैटरी लाइफ के साथ रेट किया गया है। यानी कि यह कुल मिलाकर 35 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक देता है। कनेक्टिविटी की बात करें, तो नोकिया पावर ईयरबड्स लाइट में वायरलेस पेयरिंग के लिए ब्लूटूथ वी5.0 दिया गया है। ईयरबड्स में चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी शामिल है। इसके अलावा आप इस पर म्यूज़िक को सिंगल टैप से भी कंट्रोल कर सकते हैं।
Advertisement

नोकिया पावर ईयरबड्स लाइट एर्गोनोमिक डिज़ाइन के साथ आते हैं, जो कि एडजस्टेबल ईयर टिप को सपोर्ट करता है। ईयर कैनल के साइज़ को देखते हुए ईयरबड्स के बॉक्स में तीन जोड़ी ईयर टिप्स दिए गए हैं। ईयरबड्स का डायमेंशन 25x23.8x23mm है, जबकि चार्जिंग केस 68x36x31mm का है।

 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Useful touch controls

  • IPX7 water resistance

  • Very good battery life

  • Tight bass, clean sound
  • Bad
  • No advanced Bluetooth codec support

  • Fit feels a bit too snug
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Nokia audio product
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  5. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  2. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  4. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  5. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  6. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  7. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  8. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  10. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.