Mi Band 7 Pro लेगा Xiaomi 12S सीरीज के साथ एंट्री, जानें क्या होगा खास

Mi Band 7 Pro को Xiaomi 12S सीरीज के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसमें Xiaomi 12S Ultra, Xiaomi 12S Pro और Xiaomi 12S स्मार्टफोन शामिल हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 1 जुलाई 2022 11:31 IST
ख़ास बातें
  • Mi Band 7 Pro को Xiaomi 12S सीरीज के साथ लॉन्च किया जाएगा।
  • Sony के लेटेस्ट IMX989 कैमरा सेंसर से लैस होगा।
  • Mi Band 7 Pro को 4 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।

Mi Band 7 Pro को Xiaomi 12S सीरीज के साथ लॉन्च किया जाएगा।

Photo Credit: Xiaomi

Mi Band 7 Pro को 4 जुलाई को चीन में Xiaomi 12S सीरीज के साथ लॉन्च करने के लिए सेट किया गया है। कंपनी ने घोषणा कर बताया है आगामी स्मार्टफोन सीरीज के साथ नया स्मार्टबैंड एंट्री लेगा। Xiaomi ने एक रैक्टेंगुलर डिस्प्ले डायल के साथ पहला फिटनेस बैंड पेश किया है। प्रो वर्जन की डिटेल्स अभी तक पता नहीं है, हालांकि यह अनुमान लगाया गया है कि  Mi Band 7 Pro बीते माह लॉन्च किए गए Mi Smart Band 7 और Mi Smart Band 7 NFC का एक एडवांस वर्जन हो सकता है।

Xiaomi Smart Ecosystem ने अपने Weibo हैंडल के जरिए ऐलान किया गया है कि Mi Band 7 Pro को 4 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा, उसी दिन जिस दिन Xiaomi 12S सीरीज़ चीन में अपनी शुरुआत करेगी। Mi Band 7 Pro एक रैक्टेंगुलर डिस्प्ले से लैस होगा और वियरेलबल में एक एडवांस, प्रो-लेवल स्पोर्ट्स और हेल्थ मॉनिटर फीचर भी दिए जाएंगे। पिछली रिपोर्ट में बताया गया था कि Mi  Band 7 की 180mAh बैटरी के मुकाबले में Pro मॉडल में GPS आ सकता है। इसके अलावा एक बड़ी बैटरी 250mAh मिल सकती है। इसका पहला रेफरेंस कथित तौर पर Mi डोर लॉक स्मार्ट लॉक के एप्लिकेशन कोड में नजर आया।

जैसा कि पहले ही बताया गया है कि Mi Band 7 Pro को Xiaomi 12S सीरीज के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसमें Xiaomi 12S Ultra, Xiaomi 12S Pro और Xiaomi 12S स्मार्टफोन शामिल हैं। कंपनी के सीईओ Lei Jun द्वारा शेयर की गई लॉन्च की टीजर इमेज Xiaomi और Leica के बीच साझेदारी पर बात की है, जिसकाी ऐलान बीते माह किया गया था। Xiaomi 12S Ultra भी ग्लोबल लेवल पर पहला स्मार्टफोन होगा जो Sony के लेटेस्ट IMX989 कैमरा सेंसर से लैस होगा।

आपको बता दें कि Xiaomi 12S सीरीज के स्पेसिफिकेशन पहले भी कई बार लीक हुए हैं। सीरीज के सभी फोन Snapdragon 8+ Gen 1 SoC के साथ आने की उम्मीद है। चिपमेकर के Dimensity 9000 SoC द्वारा संचालित Xiaomi 12S Pro  Dimensity एडिशन की आने की उम्मीद हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mi Band 7 Pro, Xiaomi, Xiaomi 12S Series

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  2. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  3. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  5. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  7. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  8. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  9. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  10. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.