Mi Band 3 के 10 लाख से ज़्यादा यूनिट भारत में बिके, Xiaomi का दावा

Xiaomi Mi Band 3 का भारतीय मार्केट में अब तक का सफर बेहद ही शानदार रहा है।

Mi Band 3 के 10 लाख से ज़्यादा यूनिट भारत में बिके, Xiaomi का दावा

Mi Band 3 की कीमत है 1,999 रुपये

ख़ास बातें
  • Mi Band 3 पिछले साल सितंबर में हुआ था लॉन्च
  • Xiaomi मी बैंड 3 रिटेल स्टोर पर भी है उपलब्ध
  • 20 दिन की बैटरी लाइफ का है दावा
विज्ञापन
Xiaomi का मी बैंड 3 का भारतीय मार्केट में अब तक का सफर बेहद ही शानदार रहा है। Xiaomi ने शुक्रवार को घोषणा की थी कि कंपनी पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए Mi Band 3 के अबतक 10 लाख से ज्यादा यूनिट बेचने में सफल रही है। इसके अलावा कंपनी ने दावा किया कि यह भारत का टॉप वियरेबल ब्रांड है। 

Xiaomi ने शुक्रवार को 1 मिलियन यूनिट बेचने की जानकारी ट्वीट के जरिए दी थी। Mi Band 3 केवल ऑनलाइन ही नहीं बल्कि रिटेल स्टोर में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। मी बैंड 3 स्टेप और स्लीप ट्रैकिंग को सटीक तरीके से ट्रैक करता है। Mi Band 3 की बैटरी लाइफ भी अच्छी है और इसमें ब्राइट डिस्प्ले है।  

शाओमी मी बैंड 3 (Xiaomi Mi Band 3) भारतीय बाजार में अभी सबसे किफायती फिटनेस वियरेबल है। हमने रिव्यू के दौरान पाया था कि मी बैंड 3 (Mi Band 3) खरीदना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
 

Mi Band 3 फीचर और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi Mi Band 3 में बड़ा 0.78 इंच (128x80 पिक्सल) का OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा बैटरी 110 एमएएच की है, इसे लेकर ऐसा दावा किया गया था कि यह 20 दिनों की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। यह ब्लूटूथ 4.2 बीएलई कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह 50 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंट है।

ट्रैकिंग क्षमता की बात करें तो मी बैंड 3 स्टेप्स की संख्या, हार्ट रेट को मापने, स्लीप पैटर्न का सही से विश्लेशण, कैलरी काउंट समेत कई फीचर्स से लैस है। शाओमी मी बैंड 3 एंड्रॉयड 4.4 और उसके बाद, या आईओएस 9.0 और उसके बाद के ओएस वर्ज़न पर चलने वाले डिवाइस के साथ काम करेगा। यह मी फिट ऐप के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Mi Band 3, Xiaomi, Xiaomi Mi Band 3, Xiaomi India

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »