Meta के पहले AR हेडसेट होंगे 2027 तक पेश, जानें सबकुछ

Meta अगले दो वर्षों में अपना AR हेडसेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Meta के पहले AR हेडसेट होंगे 2027 तक पेश, जानें सबकुछ

Photo Credit: Ray-Ban

Ray-Ban Meta smart glasses में 12MP कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Meta अगले दो वर्षों में अपना AR हेडसेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
  • टेक दिग्गज Meta तीन नए स्मार्ट ग्लास तैयार कर रहा है।
  • Meta अपने AR हेडसेट को एआई फीचर्स से लैस करेगा।
विज्ञापन
Meta अगले दो वर्षों में अपना AR हेडसेट लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हाल ही में आई अफवाह के अनुसार, यह हेडसेट ब्रांड का पहला ट्रू एआर हेडसेट होगा। यह ब्रांड के वियरेबल प्रोडक्ट की सीरीज का हिस्सा है, लेकिन अभी तक कई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यहां हम आपको Meta AR हेडसेट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Meta AR Headset Features


ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने Meta के नए टेक प्रोडक्ट के बारे में जानकारी साझा की है। सोर्स के अनुसार, टेक दिग्गज तीन नए स्मार्ट ग्लास तैयार कर रहा है और यहां तक ​​कि इसके ट्रू ऑगेमेंटेड रिएलिटी ग्लासेज को पेश करने के लिए एक रोडमैप भी है। इतना ही नहीं Meta साफ तौर पर स्मार्टवॉच, स्मार्ट बैंड और ईयरबड जैसे अन्य वियरेबल और हियरेबल गैजेट्स में एआई बेस्ड टूल्स को इंटीग्रेटेड करने पर काम कर रहा है।

Meta ने 2024 की शुरुआत में Ray-Ban Meta ग्लासेस वर्जन 2.0 जारी करने के लिए Ray-Ban के साथ साझेदारी भी की। नई रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा मॉडल को भी नए मार्केट में पेश किया जाएगा और नए मॉडल की घोषणा की जाएगी। हालांकि, सटीक लॉन्च की तारीख का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। गुरमन का दावा है कि मेटा ने अपना ट्रू एआर हेडसेट लॉन्च करने का प्लान तैयार किया है, जिसका नाम Orion कोडनेम है जो 2027 की शुरुआत में आएगा।

कंपनी जल्द ही Luxottica ग्रुप जैसे अन्य ब्रांड्स के साथ साझेदारी कर सकती है। इसके अलावा Supernova 2 की भी अफवाहें हैं, जो Ray-Ban x Meta  ग्लासेस साझेदारी का अपग्रेड है। इसके अलावा एक अन्य एआर हेडसेट को इंटरनल तौर पर हाइपरनोवा के तौर पर जाना जाता है, जिसके एडवांस फीचर्स के चलते इसकी कीमत 1 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 86,424 रुपये) से ज्यादा हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Meta AR Headset, Meta AR Headset Features, Meta, AR Headset
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »