JBL Tour Pro 3 ईयरबड्स 32 घंटे बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत

JBL Tour Pro 3 में हाइब्रिड डुअल ड्राइवर सिस्टम कंपनी ने दिया है।

JBL Tour Pro 3 ईयरबड्स 32 घंटे बैटरी लाइफ के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: JBL

JBL ने नए ईयरबड्स JBL Tour Pro 3, Black और Latte कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किए हैं।

ख़ास बातें
  • ये ईयरबड्स आर्मेचर ड्राइवर समेत एक 11mm के डाइनेमिक ड्राइवर से लैस हैं।
  • चार्जिंग केस के साथ 32 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है।
  • ये एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) फीचर से लैस हैं।
विज्ञापन
JBL ने नए ईयरबड्स JBL Tour Pro 3 लॉन्च किए हैं। ये ईयरबड्स आर्मेचर ड्राइवर समेत एक 11mm के डाइनेमिक ड्राइवर से लैस हैं। कंपनी का दावा है कि इनमें स्ट्रॉन्ग बेस और वोकल्स का अनुभव यूजर को मिलेगा। इसीलिए ये हाइब्रिड डुअल ड्राइवर सिस्टम से लैस हैं। ऑडियो वियरेबल के लिए कंपनी ने कहा है कि ये एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) फीचर से लैस हैं। 

ANC के साथ ये 8 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। जबकि बिना ANC ये 11 घंटे तक चल सकते हैं। True Adaptive ANC के साथ वियरेबल 7 घंटे चल सकते हैं। चार्जिंग केस के साथ 32 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। ये Tour Pro 2 के सक्सेसर हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 
 

JBL Tour Pro 3 price

JBL Tour Pro 3 की कीमत 299 डॉलर (लगभग 25,000 रुपये) है। इन्हें Black और Latte कलर वेरिएंट्स में पेश किया गया है। 
 

JBL Tour Pro 3 specifications

JBL Tour Pro 3 में हाइब्रिड डुअल ड्राइवर सिस्टम कंपनी ने दिया है। इनमें बैलेंस्ड आर्मेचर ड्राइवर के अलावा एक 11mm डाइनेमिक ड्राइवर भी दिया गया है। इनमें स्ट्रॉन्ग बेस और वोकल्स का अनुभव यूजर को मिलेगा। ये एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) को सपोर्ट करते हैं। एक अन्य मोड True Adaptive ANC के साथ दिया गया है। ANC के साथ ये 8 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। जबकि बिना ANC ये 11 घंटे तक चल सकते हैं। True Adaptive ANC मोड में ये 7 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। 

ऑडियो वियरेबल में JBL Pro Sound टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। ये Hi-Res ऑडियो सपोर्ट के साथ आते हैं। फोन कॉल्स के लिए इनमें 6 माइक सिस्टम दिया गया है जिसे JBL Crystal AI का सपोर्ट है। यह बैकग्राउंड नॉइज को घटाकर वॉयस क्वालिटी को बेहतर बनाता है। 

जैसा कि पहले बताया गया है, इनमें True Adaptive Noise Cancellation 2.0 टेक्नोलॉजी दी गई है। ये वातावरण में मौजूद शोर के अनुसार ANC एडजस्ट कर सकते हैं। इनके साथ स्मार्ट चार्जिंग केस दिया गया है जो एक वायरलेस ऑडियो ट्रांसमिटर की तरह काम कर सकता है। केस में एक टच स्क्रीन दी गई है जिससे म्यूजिक कंट्रोल, कॉल मैनेजमेंट, मीडिया फाइल्स आदि को एक्सेस किया जा सकता है। चार्जिंग केस के साथ इनमें 32 घंटे तक बैटरी बैकअप होने की बात कंपनी ने कही है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • खूबियां
  • Superb audio quality
  • Feature-packed Smart Charging Case
  • Effective active noise cancellation
  • Lasting battery life
  • कमियां
  • Expensive
  • No volume controls on the earbuds
कलरBlack
हेडफोन टाइपIn-Ear
माइक्रोफोनहां
कनेक्टिविटीTrue Wireless Stereo (TWS)
टाइपEarphones
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  10. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »