• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • itel Icon 3: मात्र 1,699 रुपये में इस स्मार्टवॉच में मिलता है SpO2 सेंसर, कॉल भी कर सकते हैं

itel Icon 3: मात्र 1,699 रुपये में इस स्मार्टवॉच में मिलता है SpO2 सेंसर, कॉल भी कर सकते हैं

itel Icon 3 को भारत में 1,699 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने एक खास प्री-बुकिंग ऑफर भी पेश किया है, जिसमें शुरुआती 500 ग्राहकों के लिए 100 रुपये की एक्स्ट्रा छूट का वादा किया गया है।

itel Icon 3: मात्र 1,699 रुपये में इस स्मार्टवॉच में मिलता है SpO2 सेंसर, कॉल भी कर सकते हैं

itel Icon 3 को भारत में 1,699 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है

ख़ास बातें
  • itel Icon 3 को भारत में 1,699 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है
  • शुरुआती 500 ग्राहकों को 100 रुपये की एक्स्ट्रा छूट का वादा किया गया है
  • प्री-बुकिंग 24 मार्च से शुरू होगी और 29 मार्च को दोपहर 12 बजे तक चलेगी
विज्ञापन
itel Icon 3 स्मार्टवॉच को आधिकारिक तौर पर भारत में लॉन्च किया गया है। स्मार्टवॉच 2 हजार रुपये से कम कीमत में आती है, लेकिन फिर भी इसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले (AoD), हार्ट रेट सेंसर, महिला मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग, 150 से ज्यादा वॉच फेस, ब्लूटूथ और AMOLED डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसमें मौजूद SpO2 ब्लड ऑक्सीजन मैपिंग है। चलिए itel Icon 3 स्मार्टवॉच की कीमत और इसकी खासियतों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

itel Icon 3 price in India, availability

itel Icon 3 को भारत में 1,699 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने एक खास प्री-बुकिंग ऑफर भी पेश किया है, जिसमें शुरुआती 500 ग्राहकों के लिए 100 रुपये की एक्स्ट्रा छूट का वादा किया गया है। वॉच को डार्क क्रोम, मिडनाइट ब्लू और शाइनी गोल्ड जैसे कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है और इसकी प्री-बुकिंग 24 मार्च से शुरू होगी और 29 मार्च को दोपहर 12 बजे तक चलेगी।
 

itel Icon 3 specifications, features

itel Icon 3 में 2.01-इंच का आयताकार 2.5D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 500 nits के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। कंपनी का दावा है कि स्क्रीन के चारो ओर प्रीमियम जिंक एलॉय फ्रेम मौजूद है। दाई ओर एक फंक्शन बटन के साथ एक घूमने वाला क्राउन भी है। डिजाइन आपको कुछ हद तक Apple Watch की याद दिलाएगा।

इसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले के साथ 150 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियतों में हार्ट रेट मॉनिटरिंग, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन सेचुरेशन मॉनिटरिंग और महिला मेंस्ट्रुअल साइकिल ट्रैकिंग शामिल हैं। इसमें कई अन्य हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स भी मौजूद हैं।

itel Icon 3 में ब्लूटूथ 5.1 वर्जन मिलता है, जिसके जरिए यूजर्स ब्लूटूथ कॉलिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। इसमें 310mAh का बैटरी मिलती है, जिसके लिए कंपनी ने दावा किया है कि यह एक बार फुल चार्ज करने पर डिवाइस को 7 दिनों तक चला सकती है और ब्लूटूथ कॉलिंग सक्षम होने पर बैटरी लाइफ 2 दिन की हो जाती है। इसमें 15 दिनों का बैटरी स्टैंडबाय मिलने का भी दावा किया गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  2. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
  3. Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें
  4. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकती है 200 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  5. HP OmniBook Ultra 2026 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
  7. HP OmniPad 12 भारत में लॉन्च: 18 घंटे की बैटरी, डिटैचेबल कीबोर्ड के साथ आया नया टैबलेट
  8. Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स
  9. Forza Horizon 6 का इंतजार कर रहे थे? रिलीज से पहले ही लीक हो गया गेम
  10. Amazon Great Summer Sale: 20K में आने वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »