Huawei Watch GT 2 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Huawei Watch GT 2 Launched: हुवावे वॉच जीटी 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानें नई Huawei Watch के बारे में।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2019 16:45 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Watch GT 2 Price in India के बारे में जानें
  • Kirin A1 प्रोसेसर से लैस है हुवावे स्मार्टवॉच
  • हुवावे वॉच जीटी 2 के दो डायल साइज़ हैं

Huawei Watch GT 2 Specifications: हुवावे वॉच जीटी 2 में लगभग 15 वर्कआउट मोड हैं।

Huawei Watch GT 2 Launched: हुवावे वॉच जीटी 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस साल के शुरुआत में लॉन्च किए गए Huawei Watch GT का अपग्रेड वर्जन है Huawei Watch GT 2। अहम खासियतों की बात करें तो हुवावे वॉच जीटी 2 दो हफ्तों की बैटरी लाइफ और स्ट्रेस मॉनिटरिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स से लैस है। हुवावे की नई वॉच के दो डायल मॉडल हैं और यह एमोलेड डिस्प्ले के साथ आती है। आइए अब आपको Huawei Watch GT 2 की भारत में कीमत, उपलब्धता और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Huawei Watch GT 2 price in India, उपलब्धता और ऑफर्स

हुवावे वॉच जीटी 2 दो डायल साइज़ में उपलब्ध है, एक 42 एमएम और दूसरा 46 एमएम। हुवावे वॉच 46 एमएम स्पोर्ट (ब्लैक) की कीमत 15,990 रुपये, 46 एमएम लेदर स्पोर्ट की कीमत 17,990 रुपये और 46 एमएम टाइटेनियम ग्रे (मेटल) की कीमत 21,990 रुपये है। 42 एमएम ब्लैक वेरिएंट की कीमत 14,990 रुपये तय की गई है।

Watch GT 2 के 46 एमएम मॉडल पर कुछ ऑफर्स हैं, अगर ग्राहक इस वॉच को 12 दिसंबर से 18 दिसंबर के बीच बुक करते हैं तो उन्हें 6,999 रुपये की कीमत वाले हुवावे फ्रीलेस ईयरफोन फ्री मिलेंगे। जो भी ग्राहक 46 एमएम वेरिएंट को 19 दिसंबर से 31 दिसंबर के बीच खरीदते हैं तो उनके पास 2,999 रुपये की कीमत वाला हुवावे मिनीस्पीकर जीतने का मौका होगा। इस डिवाइस के साथ ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा होगी।

Huawei ने फिलहाल 42 एमएम वेरिएंट की कीमत का खुलासा किया है, साथ ही इस बात का भी जिक्र किया है कि उपलब्धता और ऑफर्स की घोषणा बाद में की जाएगी।
 

Huawei Watch GT 2 Specifications, Features

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो 46 एमएम मॉडल में 1.39 इंच (454x454 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है, जबकि 42mm मॉडल में 1.2 इंच (390x390 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। स्मार्टवॉच किरिन ए1 प्रोसेसर और 5ATM वाटर रेसिस्टेंट से लैस होगी। कनेक्टिविटी की बात करें तो दोनों ही वेरिएंट ब्लूटूथ वर्जन 5.1 और जीपीएस सपोर्ट के साथ आते हैं।

एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, जियोमैग्नेटिक, एंबियंट लाइट सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, एयर प्रेशर सेंसर और कैपेसिटिव सेंसर शामिल है। 46 एमएम वेरिएंट में 455 एमएएच बैटरी दी गई है तो वहीं 42 एमएम वेरिएंट में 215 एमएएच बैटरी दी गई है।
Advertisement

आम इस्तेमाल में बैटरी के 2 हफ्तों (46 एमएम) और 1 हफ्ते (42 एमएम) तक साथ देने का दावा है। Watch GT 2 में स्पीकर दिया गया है मतलब आप कॉल का जवाब सीधे अपनी वॉच से दे सकते हैं। Huawei Watch GT 2 में लगभग 15 वर्कआउट मोड हैं।
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Software and ecosystem
  • Battery life
  • Good
  • Good battery life
  • Premium looks
  • Accurate tracking
  • Bad
  • No stress tracking on iOS
  • UI performance issues
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Titanium Grey Metal Strap, Orange Fluoroelastomer Strap, Brown Leather Strap, Black Fluoroelastomer Strap

Display Size

46mm

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Khaki Leather Strap, Cyan Fluoroelastomer Strap, Rose Gold Milanese Strap,Black Fluoroelastomer Strap

Display Size

42mm

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
  2. Redmi A7 Pro 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. 10 हजार सस्ता से खरीदें Vivo का लेटेस्ट फोन, 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा
  4. CBSE 10th Class Result LIVE: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक, सबसे आसान तरीका
  5. Vivo T5 Pro 5G हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. CBSE 10th Class Result LIVE: 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें चेक, सबसे आसान तरीका
  2. Samsung के फ्लैगशिप फोन्स पर भारी प्राइस कट, जानें Galaxy S25 सीरीज की नई कीमत!
  3. VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
  4. 105W पावर आउटपुट के साथ UltraProlink Boost Unity GaN चार्जर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  5. Redmi A7 Pro 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. Vivo T5 Pro 5G हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी, 50MP OIS कैमरा, जानें कीमत
  7. Xiaomi ने भारत में लॉन्च किए 75 इंच तक के QD Mini LED TV, प्री-बुकिंग में Rs 10 हजार की छूट!
  8. Oppo F33 5G 7000mAh बैटरी, 256GB तक स्टोरेज और 50MP कैमरा के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. Oppo F33 Pro 5G भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन, जानें कीमत
  10. Realme Narzo 100 Lite 5G vs Xiaomi Redmi A7 Pro 5G Vs Ai Plus Pulse 2, बजट प्राइस में कौन से फोन में कितना दम!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.