800mAh बैटरी के साथ Huawei Children’s Watch 4 Pro लॉन्च, जानें कीमत

Huawei Children’s Watch 4 Pro की कीमत CNY 998 (लगभग 11,481 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया इस वॉच की सेल चीन में 30 अगस्त से शुरू की जाएगी। फिलहाल, कंपनी ने वॉच की अंतरराष्ट्रीय कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 2 अगस्त 2021 16:44 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Children’s Watch 4 Pro में मिलेगी 1 जीबी रैम
  • स्मार्टवॉच में 1.41 इंच का एमोलेड टच स्क्रीन दी गई है
  • वॉच में इन-बिल्ट इनसाइक्लोपीडिया मौजूद है

ब्लू और पिंक कलर ऑप्शन में मिलेगी वॉच

खास बच्चों के लिए डिज़ाइन की गई Huawei Children's Watch 4 Pro को लॉन्च कर दिया गया है, जिसकी सेल चीन में 30 अगस्त से शुरू होगी। दूसरी चिल्ड्रन्स वॉच की तरह हुवावे चिल्ड्रन्स वॉच 4 प्रो को भी एजुकेशनल और सेफ्टी फीचर के साथ पेश किया गया है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो इस वॉच में 1.41 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी तक की स्टोरेज मौजूद है। इसके अलावा, वॉच में 800mAh तक की बैटरी दी गई है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है।
 

Huawei Children's Watch 4 Pro price

Huawei Children's Watch 4 Pro की कीमत CNY 998 (लगभग 11,481 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया इस वॉच की सेल चीन में 30 अगस्त से शुरू की जाएगी। फिलहाल, कंपनी ने वॉच की अंतरराष्ट्रीय कीमत और उपलब्धता संबंधी जानकारी नहीं दी है। इस वॉच में दो कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे वो हैं ब्लू और पिंक। वॉच लॉन्च की जानकारी सबसे पहले gizmochina द्वारा सार्वजनिक की गई है।  
Advertisement

 

Huawei Children's Watch 4 Pro Specification

Huawei Children's Watch 4 Pro स्मार्टवॉच में 1.41 इंच का एमोलेड टच स्क्रीन दी गई है। कलाई पर अच्छी और आरामदायक पकड़ के लिए कंफर्टेबल रिस्टबैंड डिज़ाइन दिया गया है। रिस्टबैंड स्ट्रैप सिलिकॉम से बना है। स्मार्टवॉच में 1 जीबी तक की रैम और 8 जीबी तक स्टोरेज दी गई है।

स्मार्टवॉच में 800mAh तक की बैटरी दी गई है, जिसके साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। चार्जिंग सपोर्ट को लेकर कहा गया है कि यह वॉच 20 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इसमें ब्लूटूथ, WLAN और मोबाइल नेटवर्क का सपोर्ट मिलेगा। स्मार्टवॉच वीडियो कॉलिंग को भी सपोर्ट करेगी। बच्चों के एजुकेशनल्स पर्पज़ के लिए इस वॉच में इन-बिल्ट इनसाइक्लोपीडिया मौजूद है। इसके अलावा, खेल-एक्टिविटी के लिए यह वॉच वाटर रसिस्टेंट के साथ आती है। वॉच मे वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट मिलता है।

वॉच का भार 57.5 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.