Huawei Band 4 हार्ट रेट सेंसर के साथ भारत में हुआ लॉन्च, कीमत के साथ जानें ख़सियत

Huawei Band 4 में इंस्टेंट अलर्ट और नोटिफिकेशन फीचर दिया गया है। हार्ट रेट सेंसर के साथ आने वाला यह बैंड फ्लिपकार्ट में बेचा जाएगा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 24 जनवरी 2020 10:55 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Band 4 में रंगीन डिस्प्ले और हार्ट रेट सेंसर दिया गया है
  • इस फिटनेस बैंड के एक चार्ज में 9 दिनों तक चलने का दावा है
  • हुआवे बैंड 4 नींद में आने वाले छह तरह के विकारों को पहचान सकता है

Huawei Band 4 की सेल Flipkart के जरिए होगी

Huawei Band 4 आखिरकार भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस फिटनेस ट्रैकिंग बैंड को चीन में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। हुआवे बैंड 4 की ख़ासियत की बात करें तो कंपनी ने इसमें 0.96-इंच की रंगीन डिस्प्ले दी है और इसका डिज़ाइन काफी हद तक हॉनर बैंड 5 से मिलता है। यह बैंड 5एटीएम सर्टिफाइड है और वाटपप्रूफ फीचर के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि हुआवे बैंड 5 एक पूरे चार्ज में 9 दिनों तक का बैटरी बैकअप देता है। इस बैंड में स्लीप डिसऑर्डर डायगनोसिस फीचर भी दिया गया है। इस फिटनेस बैंड की एक और बड़ी ख़ासियत यह है कि इसमें ऑन-द-गो चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। इसका मतलब यह है कि इस बैंड को अलग से चार्जिंग डॉक के जरिए चार्ज करने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसे पहने-पहने ही सीधा पावर बैंक के जरिए भी चार्ज किया जा सकता है।

Huawei Band 4 price in India, availability
हुआवे बैंड 4 की भारत में कीमत 1,999 रुपये है और ग्रेफाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। फ्लिपकार्ट ने अपने प्लेटफॉर्म पर ‘नोटिफाई मी' पेज बना दिया है। हालांकि फिलहाल Huawei ने इस बैंड की सेल की तारीख की घोषणा नहीं की है।

Huawei Band 4 Features
हुआवे बैंड 4 में 0.96-इंच की टीएफटी रंगीन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 80 x 160 पिक्सल्स है। इस फिटनेस ट्रैकर बैंड में अपोलो 3 माइक्रोप्रोसेसर दिया गया है। Huawei Band 4 में इंस्टेंट अलर्ट और नोटिफिकेशन फीचर भी दिया गया है। इस बैंड में 9 तरह के एक्सरसाइज मोड दिए गए हैं। इनमें रनिंग मोड, साइकलिंग मोड, वॉकिंग मोड, रोइंग आदि मोड शामिल हैं। हुआवे बैंड में ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर दिया गया है, जिसकी बदौलत यह बैंड 24x7 यानी लगातार यूज़र की दिल की धड़कन को मॉनिटर कर सकता है। इसके अलावा इसमें कंपनी द्वारा डेवलप की गई हुआवे ट्रूस्लीप 2.0 तकनीक भी दी गई है। यह तकनीक यूज़र की नींद में आने वाले 6 तरीके की विकारों की पहचान कर सकता है।
Advertisement

Honor Band 5i की तरह Huawei Band 4 को भी यूज़र्स सीधे किसी भी पावर सोर्स के जरिए चार्ज कर सकते हैं। इस सपोर्ट के कारण यूज़र को इस वॉच को अलग से किसी चार्जिंग केबल या चार्जिंग डॉक के जरिए चाज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह बैंड आपके फोन को फाइंड माई फोन फीचर के जरिए ढूंढ सतका है। इसके साथ ही रिमोट शटर फीचर से यूज़र्स इसके जरिए फोन के कैमरा ऐप को नियंत्रित भी कर सकते हैं। हुआवे बैंड 5 में 91 एमएएच बैटरी शामिल है और कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में यह बैंड 9 दिनों तक चल सकती है। यह फिटनेस बैंड एंड्रॉयड 4.4 या उससे नए और आईओएस 9.0 या उससे नए वर्ज़न से आसानी से कनेक्ट हो सकता है। Huawei Band 4 का वज़न 24 ग्राम है और इसका डायमेंशन 56 x 18.5 x 12.5 एमएम है।
Advertisement


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Type

LCD

Water Resistant

हां

Heart Rate Monitor

हां

Battery Life (Days)

9
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  4. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  5. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  9. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  2. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  3. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  4. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  6. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  7. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  8. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  9. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.