Huawei ने पेश किया एडवांस फीचर्स वाला स्मार्ट स्कूल बैग, पैरेंट्स कर सकेंगे बच्चों की लोकेशन ट्रैक

Huawei 9um Smart Positioning Children स्कूल बैग को फिलहाल लॉन्च नहीं किया गया है। हालांकि, पब्लिक टेस्टिंग के लिए इसे Vmall पर इसे CNY 699 (लगभग 8,175 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। लॉन्च के वक्त इसकी कीमत और भी अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 17 जनवरी 2022 17:30 IST
ख़ास बातें
  • Huawei 9um Smart Positioning Children Schoolbag में है 1.54 इंच डिस्प्ले
  • इस स्मार्ट स्कूल बैग के जरिए पैरेंट्स कर सकेंगे बच्चों की लोकेशन ट्रैक
  • स्कूल बैग ऐप कंट्रोल और HarmonyOS कनेक्ट सपोर्ट के साथ आता है
Huawei ने बच्चों के लिए एक नया स्मार्ट स्कूल बैग पेश किया है, जो कि कई एडवांस फीचर्स से लैस है। फिलहाल इस बैग को लॉन्च नहीं किया गया है, फिलहाल इसकी टेस्टिंग ज़ारी है। इस बैग का नाम Huawei 9µm Smart Positioning Children Schoolbag दिया गया है। इस बैग में स्मार्ट पोज़िशनिंग फंक्शन दिया गया है, जिसकी मदद से पैरेंट्स अपने बच्चों की रियल टाइम लोकेशन पर नज़र रख सकेंगे। इसके अलावा, इसमें Beidou और 5CEP एक्यूरेसी के साथ GPS जैसे फंक्शन मौजूद है।

Huawei 9um Smart Positioning Children स्कूल बैग को फिलहाल लॉन्च नहीं किया गया है। हालांकि, पब्लिक टेस्टिंग के लिए इसे Vmall पर इसे CNY 699 (लगभग 8,175 रुपये) में उपलब्ध कराया गया है। लॉन्च के वक्त इसकी कीमत और भी अधिक हो सकती है।
Advertisement

स्कूल बैग ऐप कंट्रोल और HarmonyOS कनेक्ट सपोर्ट के साथ आता है। “Smart Life” ऐप के साथ इस बैग को फोन में कनेक्ट किया जा सकता है, ऐप से कनेक्ट होने के बाद पैरेंट्स इसमें तीन गार्ड एरिया सेट कर सकते हैं जिसमें घर/स्कूल/अन्य जगह शामिल होगी। बच्चा इस बैग के साथ जैसे ही सेट की गई लोकेशन पर पहुंचेगा व निकलेगा, उसकी जानकारी ऐप के जरिए पैरेंट्स को प्राप्त हो जाएगी। यह बैग उन जगहों पर उपयोगी साबित होगा, जहां बच्चों को स्मार्टफोन व स्मार्टवॉच ले जाने की अनुमति नहीं होती है जैसे कि स्कूल।

इसके अलावा, बैग में 1.54 इंच का डिस्प्ले मिलता है, जो कि IP67 डस्ट और वाटरप्रूफ है। इस स्क्रीन पर क्लास शेड्यूल, इलेक्ट्रॉनिक सिग्नेचर, थीम क्लॉक आदि को सेट किया जा सकता है।
Advertisement

यह बैग हर 2 मिनट में बच्चे की रियल-टाइम लोकेशन प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें पिछले 3 महीने का ट्रैक भी मौजूद होता हैष
Advertisement

Huawei 9um Smart Positioning Children स्कूल बैग में पांच डायमेंशनल लो-रिड्यूसिंग डिज़ाइन दिया गया है। इसमें यू आकार का शोल्डर स्ट्रैप डिज़ाइन मौजूद है, जो कि बच्चों की गर्दन और कंधे के हिसाब से एक फिट स्कूलबैग है। बैग के बैक में कूशन दिया गया है, जो कि इसे और भी आरामदायक बनाता है। यह बैग समान्य स्कूल-बैग की तुलना में 6-7 cm छोटा है। स्ट्रैप डिजाइन यह सुनिश्चित करेगा कि बैग का निचला हिस्सा बच्चे की कमर से नीचे न जाए, जिससे उनकी कमर को नुकसान न पहुंचे।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  4. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  5. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  6. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  7. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  8. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  9. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  10. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.