Honor Choice Watch होगी Honor X9b के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Honor Choice Watch के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि यह पहली स्मार्टवॉच होगी जो एक अलग से SOS कॉल बटन के साथ आती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 फरवरी 2024 11:18 IST
ख़ास बातें
  • Honor Choice Watch में हार्ट रेट और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स हैं।
  • Honor Choice Watch अलग से SOS कॉल बटन के साथ आती है।
  • Honor Choice Watch में फिजिकल डायल कैन दाईं और स्थित है।

Honor Choice Watch में SOS कॉल बटन मिलेगा।

Photo Credit: Twitter/@stufflistings

Honor जल्द ही भारत में नया स्मार्टफोन Honor X9b लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि लॉन्च इवेंट के दौरान सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं होगा, क्योंकि ब्रांड एक नई स्मार्टवॉच Honor Choice Watch भी पेश करने का प्लान बना रही है। यहां हम आपको Honor Choice Watch के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor Choice Watch की खासियतें


यह जानकारी जाने-माने टिपस्टर मुकुल शर्मा ने एक्स पर शेयर की थी। उनका दावा है कि ब्रांड भारत में Honor X9b के साथ नई Honor Choice Watch पेश करेगा। यह स्मार्ट वियरेबल बेहतर कनेक्टिविटी के लिए एक Honor Health ऐप के साथ आएगा। इसमें हार्ट रेट और स्लीप ट्रैकिंग जैसे हेल्थ संबंधित फीचर्स दिए जाएंगे।

Honor Choice Watch के बारे में एक और दिलचस्प बात यह है कि यह पहली स्मार्टवॉच होगी जो एक अलग से SOS कॉल बटन के साथ आती है। इस स्मार्टवॉच का एक अनबॉक्सिंग वीडियो एक्स पर शेयर किया गया था। अब, टिपस्टर द्वारा स्मार्टवॉच की लाइव फोटो भी शेयर की गईं।
Advertisement

मुकुल शर्मा के ट्वीट में एक स्मार्टवॉच नजर आई है जो कि डिजाइन में Apple Watch के समान नजर आती है। इसमें राउंड कॉर्नर के साथ एक स्क्वाअर डिस्प्ले है और एक सिलिकॉन स्ट्रैप जैसा दिया गया है। फिजिकल डायल कैन दाईं और स्थित है। पिछले टीजर के आधार पर हार्ट रेट ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटर और कई वर्कआउट मोड के लिए सपोर्ट है। अन्य फीचर्स में एक इनबिल्ट कैलकुलेटर, वैदर ऐप, अलार्म, कैलेंडर और काफी कुछ शामिल हैं। लॉन्च के वक्त इस स्मार्टवॉच से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने आएगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.