Honor Band 6 इस दिन होगा लॉन्च, बड़ी स्क्रीन से हो सकता है लैस

आगामी लॉन्च का ऐलान चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर की गई है। इस ऐलान के साथ टीज़र तस्वीर साझा की गई है, जिसमें डिस्प्ले की झलक के साथ कैप्शन दिया गया है ‘breaking the shackles of boundaries and experience a greater horizon'।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2020 11:07 IST
ख़ास बातें
  • Honor Band 6 3 नवंबर को होगा लॉन्च
  • इस स्मार्ट बैंड में मिलेगी बड़ी डिस्प्ले
  • Honor ने बैंड के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं की है सार्वजनिक

Huawei सब-ब्रांड ने टीज़र तस्वीर भी साझा की है

Honor Band 6 को 3 नवबंर को लॉन्च किया जाएगा। Honor का कहना है कि हॉनर बैंड 6 फुल-स्क्रीन वियरेबल में नए एरा को मार्क करेगा, कंपनी कहती है "इस बार यह अलग होगा"। बैंड लॉन्च के ऐलान के साथ ही Huawei सब-ब्रांड ने एक तस्वीर भी टीज़ की है, जिसमें एक बड़ी स्क्रीन वाले बैंड के संकेत मिलते हैं। हालांकि, इसके अलावा हॉनर बैंड 6 को लेकर ज्यादा कुछ जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि इस स्मार्ट बैंड को पहले केवल चीन में ही लॉन्च किया जाएगा और इसके कुछ महीनों बाद इसे अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लेकर आया जाएगा।

आगामी लॉन्च का ऐलान चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर की गई है। इस ऐलान के साथ टीज़र तस्वीर साझा की गई है, जिसमें डिस्प्ले की झलक के साथ कैप्शन दिया गया है ‘breaking the shackles of boundaries and experience a greater horizon'। वीबो पोस्ट में कमेंट में यूज़र्स ने हॉनर के आगामी स्मार्ट बैंड के लिए अपनी उम्मीदों को व्यक्त किया है, जिसके अनुसार यह बैंड बेहतर बैटरी लाइफ, बड़ी स्क्रीन और स्मार्ट हार्ट-रेट मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ आएगा।  

माना जा रहा है कि इस स्मार्ट बैंड के फीचर्स  Honor Band 5 जैसे ही होंगे, जो कि पिछले साल लॉन्च किया गया था। हालांकि इसमें कुछ इम्प्रूवमेंट्स भी पेश किए जाएंगे। संभावना है कि हॉनर बैंड 6 में अपने पिछले वर्ज़न की तरह कई स्पोर्ट्स मोड्स और हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट सेंसर आदि दिए जाएंगे।

हॉनर बैंड 5 के फीचर्स की बात करें, तो इसमें फुल-कलर एमोलेड डिस्प्ले, मल्टीपल वॉच फेस और रियल टाइम हार्ट रेट मॉनिटर सिस्टम के साथ आया था। इस बैंड में मिडनाइट नैवी, कोरल पिंक और मैटेरॉइट ब्लैक कलर ऑप्शन मौजूद थे। हुवावे सब-ब्रांड ने पिछले साल Honor Band 5i को भी लॉन्च किया था, यह मैटेरॉइट ब्लैक, कोरल पाउडरर और ऑलिव ग्रीन कलर में आया ता। हॉनर बैंड 5आई में कलर डिस्प्ले पैनल और हार्ट रेट मॉनिटरिंग  व स्लीप ट्रैकिंग फीचर शामिल थे।
 
 
रिव्यू
  • Design and comfort
  • Tracking accuracy
  • Companion app
  • Battery life
  • Good
  • Bright AMOLED display
  • Excellent sleep tracking
  • Accurate activity tracking
  • Swim-proof
  • Bad
  • Proprietary charger
  • Poor battery life with all features enabled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Display Type

AMOLED

Water Resistant

हां

Heart Rate Monitor

हां

Compatible Devices

iPhone, Android Phones

Battery Life (Days)

14
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Water Resistant

हां

Heart Rate Monitor

हां
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Honor Band 6, Honor Band 6 Launch, Huawei, honor
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  6. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  7. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  10. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.