• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Honor Band 6 हुआ लॉन्च, हार्ट रेट मॉनिटरिंग व 10 स्पोर्ट्स मोड जैसे फीचर्स से है लैस

Honor Band 6 हुआ लॉन्च, हार्ट रेट मॉनिटरिंग व 10 स्पोर्ट्स मोड जैसे फीचर्स से है लैस

Honor Band 6 रनिंग, ट्रेडमिल, साइकिलिंग, स्विमिंग जैसे 10 स्पोर्ट्स मोड के साथ आता है। इसमें ऑटोमैटिक एक्टिविटी ट्रैकिंग भी है। डिजिटल असिस्टेंट को एक्टिव करने के लिए आपको वॉयस कंट्रोल सपोर्ट मिलता है और डिजिटल पैमेंट के लिए NFC सपोर्ट मिलता है।

Honor Band 6 हुआ लॉन्च, हार्ट रेट मॉनिटरिंग व 10 स्पोर्ट्स मोड जैसे फीचर्स से है लैस

फिलहाल, Honor Band 6 के लिए चीन में प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन इसकी सेल 11 नवंबर से शुरू होगी।

ख़ास बातें
  • Honor Band 6 में 180 एमएएच की बैटरी दी गई है
  • हॉनर बैंड 6 में 1.47 इंच कलर डिस्प्ले मौजूद है
  • कोरल पाउडर, मैटेरॉइट ब्लैक, और सीगल ग्रे में मिलेगा ये बैंड
विज्ञापन
Honor Band 6 को चीन में एक स्मार्ट बैंड और स्मार्टवॉच के बीच के वर्ज़न के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह एक स्मार्ट बैंड के जितवा स्लीक भी नहीं है और न ही स्मार्टवॉच की तरह बड़ा है। हॉनर बैंड 6 आयतकार 1.47 इंच कलर डिस्प्ल व टच सपोर्ट के साथ आया है। इसमें आपको तीन कलर ऑप्शन और 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग, 10 स्पोर्ट्स ट्रैकिंग मोड्स और वुमेन हेल्थ मैनेजमेंट जैसे फीचर्स से लैस है। हॉनर बैंड 6 में आपको स्टैंडर्ड इस्तेमाल पर 14 दिन तक की बैटरी लाइफ प्राप्त होती है।
 

Honor Band 6 price

हॉनर बैंड 6 की कीमत CNY 249 (लगभग 2,800 रुपये) है, यह कीमत बैंड के स्टैंडर्ड वेरिएंट की है, जबकि इसका NFC वेरिएंट आपको CNY 289 (लगभग 3,300 रुपये) में प्राप्त होगा। फिलहाल, Honor Band 6 के लिए चीन में प्री-ऑर्डर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, लेकिन इसकी सेल 11 नवंबर से शुरू होगी। यह बैंड आपको तीन कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होगा, वो हैं-  कोरल पाउडर, मैटेरॉइट ब्लैक, और सीगल ग्रे। इसके अलावा, अभी यह भी साफ नहीं किया गया है कि हॉनर बैंड 6 को भारतीय मार्केट के लिए पेश किया जाएगा या नहीं।
 

Honor Band 6 specifications, features

हॉनर बैंड 6 में 1.47 इंच कलर डिस्प्ले दिया गया है, जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास के साथ आता है। इसमें 100 से ज्यादा डायल फेस दिए गए हैं। हॉनर बैंड 6 में स्टैंडर्ड इस्तेमाल पर 14 दिन तक की बैटरी लाइफ मिलती है, जबकि ज्यादा इस्तेमाल के साथ यह बैंड 10 दिन आपका साथ देगा। इस बैंड की बैटरी 180 एमएएच की है। यह स्मार्ट बैंड 5 मिनट के चार्ज पर दो दिन आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा यह बैंड 50 मीटर तक वाटर रसिस्टेंट है।

हॉनर बैंड 6 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ आता है, जो कि हुवावे के TruSeen 4.0 tech का इस्तेमाल करता है। इसमें स्लिप ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीज़न लेवल सेंसर और वुमेन हेल्थ मैनेजमेंट जैसे फीचर मौजूद है। वुमेन हेल्थ मैनेजमेंट में ओव्यूलेशन ट्रैकिंग, मेन्स्ट्रूअल साइकिल ट्रैकिंग आदि शामिल हैं। हॉनर बैंड 6 रनिंग, ट्रेडमिल, साइकिलिंग, स्विमिंग जैसे 10 स्पोर्ट्स मोड के साथ आता है। इसमें ऑटोमैटिक एक्टिविटी ट्रैकिंग भी है। डिजिटल असिस्टेंट को एक्टिव  करने के लिए आपको वॉयस कंट्रोल सपोर्ट मिलता है और डिजिटल पैमेंट के लिए NFC सपोर्ट मिलता है।

यह बैंड ब्लूटूथ 5.0 का इस्तेमाल करके एंड्रॉयड 5.0 व इससे ऊपर के वर्ज़न पर काम करता है। वहीं, स्मार्ट बैंड होने के नाते इस बैंड का इस्तेमाल नोटिफिकेशन, अलार्म, रिमाइंडर आदि के लिए भी किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »