Honor Band 6 जल्द भारत में होगा लॉन्च, ऑक्सीजन लेवल को भी करेगा मॉनिटर

इस डिवाइस में 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर, 10 समर्पित वर्कआउट मोड और 14 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है।

Honor Band 6 जल्द भारत में होगा लॉन्च, ऑक्सीजन लेवल को भी करेगा मॉनिटर

चीन में इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत CNY 249 (लगभग 2800 रुपये) है।

ख़ास बातें
  • Honor Band 6 में 2.5D की कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है।
  • Honor Band 6 की स्क्रीन पर 148 प्रतिशत तक अधिक व्यूइंग स्पेस है।
  • Honor ने इसमें TruSeen 4.0 टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया है।
विज्ञापन
Honor Band 6 का भारत लॉन्च फ्लिपकार्ट की एक लिस्टिंग से अनुमानित किया गया है। आने वाले दिनों में हॉनर का यह फिटनेस बैंड जल्द ही लॉन्च हो सकता है। नवम्बर 2020 में इस फिटनेस वियरेबल को चीन में लॉन्च किया गया था। इस डिवाइस में 24x7 हार्ट रेट मॉनिटर, 10 समर्पित वर्कआउट मोड और 14 दिन की बैटरी लाइफ मिलती है। Honor Band 6 में AMOLED डिस्पले दी गई है जो कि ज्यादातर फिटनेस बैंड से बड़ी ही दिखाई पड़ती है। इसी वजह से यह स्मार्टवॉच के जैसा दिखता है। यह कलाई पट्टी के तीन कलर ऑप्शन में आता है और युवा उपभोक्ताओं का ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। 

Flipkart की लिस्टिंग में Honor Band 6 की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन और फीचर बताई गई हैं। हालांकि इसकी लॉन्च डेट और कीमत के बारे में यहां कोई जानकारी नहीं दी गई है। 
 

Honor Band 6 price in India (expected)

Honor Brand 6 की भारत में कीमत अभी पता नहीं लग पाई है। चीन में इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत CNY 249 (लगभग 2800 रुपये) और एनएफसी वेरिएंट की कीमत CNY 289 (लगभग 3,300 रुपये) है। इसकी भारतीय कीमत भी चीनी बाजार को ध्यान में रखकर ही निर्धारित की जा सकती है। 
 

Honor Band 6 specifications

Honor Band 6 में 1.47 इंच की कलर एमोलेड डिस्पले है और इसमें 2.5D की कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। आमतौर पर उपलब्ध फिटनेस बैंड की तुलना में इसकी स्क्रीन पर 148 प्रतिशत तक अधिक व्यूइंग स्पेस है।  Honor ने इसमें TruSeen 4.0 टेक्नोलॉजी का प्रयोग किया है जिससे कि यह पूरे दिन हार्ट रेट मॉनिटरिंग कर सकता है। बैंड में SpO2 मॉनिटरिंग फीचर भी है। इसमें एक बिल्ट-इन स्लीप मॉनिटर भी है जो कि यूजर को उसके स्लीप पैटर्न को समझने में मदद करता है। इसके अनुसार यूजर अपनी नींद की गुणवत्ता में सुधार कर सकता है। 

कंपनी ने इसमें 10 प्रीलोडेड वर्कआउट मोड दिए हैं जो इनडोर और आउटडोर गतिविधि जैसे रनिंग, साइकलिंग, स्विमिंग और वॉकिंग इत्यादि को मॉनिटर करते हैं। इसमें 6 वर्कआउट को स्वचालित रूप से पहचानने की क्षमता भी है। डिवाइस में 50 मीटर तक के वॉटर रसिस्टेंस की क्षमता का दावा किया गया है। इसका अर्थ है कि इसको स्वीमिंग के दौरान भी पहना जा सकता है। इस फिटनेस ट्रैकर में 180 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि सिंगल चार्ज में 14 दिन तक का बैकअप सामान्य प्रयोग में दे सकती है और 10 दिन तक बैकअप हैवी प्रयोग में दे सकती है। यह पांच मिनट की चार्ज अवधि में दो दिन तक बैकअप दे सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »