Honor Band 4 भारत में लॉन्च, जानें इसकी खूबियां

Honor Band 4 को भारत में बीते महीने ही Honor 8C के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब चीनी कंपनी हुवावे ने अपने फिटनेस बैंड को भारतीय मार्केट में उतार दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 दिसंबर 2018 19:02 IST
ख़ास बातें
  • हॉनर बैंड 4 में 0.95 इंच का एमोलेड टच स्क्रीन कलर डिस्प्ले है
  • 2,599 रुपये में बिकेगा Honor Band 4
  • Honor Band 4 की सीधी भिड़ंत Mi Band 3 से
Honor Band 4 को भारत में बीते महीने ही Honor 8C के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब चीनी कंपनी हुवावे ने अपने फिटनेस बैंड को भारतीय मार्केट में उतार दिया है। अब उसकी उपलब्धता और कीमत के बारे में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध है। Honor Band 4 को एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon India पर बेचा जाएगा। मार्केट में इसकी सीधी भिड़ंत Mi Band 3 से होगी। Honor Band 4 को तीन रंगों में उपलब्ध कराया जाएगा। यह वाटर-रेसिस्टेंट तो है ही, साथ में हार्ट रेट सेंसर से लैस है।
 

Honor Band 4 की भारत में कीमत

हॉनर बैंड 4 को 2,599 रुपये में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेज़न इंडिया पर बेचा जाएगा। फिटनेस बैंड को ब्लैक, मिडनाइट नेवी और पिंक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। डिवाइस की बिक्री 18 दिसंबर से दोपहर 12 बजे शुरू होगी।
 

Honor Band 4 स्पेसिफिकेशन और फीचर

हॉनर बैंड 4 में 0.95 इंच का एमोलेड टच स्क्रीन कलर डिस्प्ले है। यह 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें फ्रंट पैनल पर सर्कुलर होम बटन है। जैसा कि हमने आपको पहले बताया, यह हार्ट रेट सेंसर और 50 मीटर तक वाटर रेसिस्टेंस के साथ आता है। Honor Band 4 की बैटरी 100 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार हार्ट रेट आंकने पर 6 दिन की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। आम इस्तेमाल में बैटरी का 17 दिन तक चल जाने का दावा है। Huawei TruSeen 2.0 हार्ट रेट टेक्नोलॉजी की मदद से यह बैंड लगातार 24 घंटे तक आपके दिल की धड़कनों पर नज़र रख सकता है।

इसके अतिरिक्त Honor Band 4 में हुवावे ट्रूस्लीप 2.0 है। यह यूज़र के सोने के पैटर्न पर नज़र रखता है। हुवावे बैंड 4 के कनेक्टिविटी फीचर में ब्लूटूथ 4.2 और एनएफसी सपोर्ट शामिल हैं। यह डिवाइस जायरोस्कोप, हार्ट रेट सेंसर और इंफ्रारेड सेंसर के साथ आता है। Honor Band 4 का डाइमेंशन 43x17.2x11.5 मिलीमीटर है और वज़न 23 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.