• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Garmin Fenix 8 सीरीज स्मार्टवॉच लॉन्च, कीमत 86,990 रुपये, बैटरी चलेगी 48 दिनों तक, जानें फीचर्स

Garmin Fenix 8 सीरीज स्मार्टवॉच लॉन्च, कीमत 86,990 रुपये, बैटरी चलेगी 48 दिनों तक, जानें फीचर्स

फेस्टिव सीजन के मौके पर प्रीमियम फिटनेस गैजेट्स की बढ़ती डिमांड को देखते हुए Garmin Fenix 8 Series लॉन्च हुई है।

Garmin Fenix 8 सीरीज स्मार्टवॉच लॉन्च, कीमत 86,990 रुपये, बैटरी चलेगी 48 दिनों तक, जानें फीचर्स

Photo Credit: Garmin

Garmin Fenix 8 में AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Garmin ने भारत में नई स्मार्टवॉच Garmin Fenix 8 Series लॉन्च कर दी है।
  • Garmin Fenix 8 सीरीज की भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 86,990 रुपये है।
  • Garmin Fenix 8 सीरीज के साथ कंपनी 2 साल की वारंटी प्रदान कर रही है।
विज्ञापन
Garmin ने भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम मल्टीस्पोर्ट जीपीएस स्मार्टवॉच Garmin Fenix 8 Series लॉन्च कर दी है। इस स्मार्टवॉच को खासतौर पर एथलीट और एडवेंचर लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है। ग्लोबल स्तर पर अपने फिटनेस वियरेबल्स और हेल्थ टेक्नोलॉजी के लिए लोकप्रिय Garmin इस एडवांस स्मार्टवॉच को दुनियाभर में भारी सफलता के बाद भारत लेकर आई है। फेनिक्स 8 सीरीज यूजर्स को उनके परफॉर्मेंस को ट्रैक करने, उनकी लिमिट को पुश करने और ज्यादा सटीक जानकारी के साथ उनके टारगेट को पाने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। आइए Garmin Fenix 8 Series के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Garmin Fenix 8 Series Price


Garmin Fenix 8 सीरीज की भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 86,990 रुपये है। इस स्मार्टवॉच के साथ कंपनी 2 साल की वारंटी प्रदान कर रही है। उपलब्धता की बात करें तो इस स्मार्टवॉच को प्रीमियम स्टोर्स के अलावा Garmin इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है।


Garmin Fenix 8 Series Specifications


Garmin Fenix 8 सीरीज में दो डिस्प्ले ऑप्शन दिए गए हैं, पहला वाइब्रेंट AMOLED डिस्प्ले और दूसरा सोलर पावर वर्जन है। दोनों मॉडल को ड्यूराबिलिटी और लॉन्ग लास्टिंग परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो Garmin के अनुसार, सोलर मॉडल को सिंगल चार्ज में 48 दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं AMOLED मॉडल की बैटरी 29 दिनों तक चलती है।

फिटनेस ट्रैकिंग के मामले में यह स्मार्टवॉच कस्टमाइजेबल स्ट्रेंथ ट्रेनिंग प्लान के साथ-साथ एंड्योरेंस स्कोर, हिल स्कोर और VO2 मैक्स जैसे एडवांस मेट्रिक्स प्रदान करती है। एडवेंचर लवर्स के लिए इसमें एक इनबिल्ट एलईडी फ्लैशलाइट,40 मीटर तक पानी की गहराई में जाने की क्षमता और टेरेने और स्की रिसॉर्ट्स के लिए एडवांस मैपिंग टूल जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। इसके अलावा वॉच फोन कॉल और वॉयस कमांड का सपोर्ट करती है। यह वॉच गार्मिन मैसेंजर ऐप के जरिए से टू-वे टेक्स्ट मैसेजिंग की सुविधा भी देती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »