Galaxy Watch 8 पहन कर सोया, जल गई कलाई! Samsung ने दिया हैरानी वाला जवाब ...

स्मार्टवॉच पहन कर सोने से कलाई जलने का मामला सामने आया है।

Galaxy Watch 8 पहन कर सोया, जल गई कलाई! Samsung ने दिया हैरानी वाला जवाब ...

Photo Credit: Reddit

Galaxy Watch 8 स्मार्टवॉच पहन कर सोने से कलाई जलने का मामला सामने आया है

ख़ास बातें
  • Galaxy Watch 8 से कलाई जलने का मामला
  • Samsung को संपर्क किया तो कंपनी द्वारा केस को खारिज करने का आरोप
  • गैजेट्स पहन कर सोना खतरनाक साबित हो सकता है
विज्ञापन

स्मार्टवॉच पहन कर सोने से कलाई जलने का मामला सामने आया है। खबर Galaxy Watch 8 के बारे में जिसका यूजर उसे पहन कर सोया तो रात में कलाई जल गई और उसका घाव बन गया। यूजर ने स्मार्टवॉच के कारण कलाई पर जले हुए का निशान भी दिखाया है। लेकिन हैरानी की बात यह सामने आई है कि Samsung ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

Galaxy Watch 8 के एक यूजर ने Reddit (via)पर दावा किया है कि स्मार्टवॉच के कारण उसकी कलाई जल गई और उस पर निशान आ गया। यूजर ने Reddit पोस्ट में कलाई पर आए निशान की फोटो भी शेयर की है। यूजर ने स्मार्टवॉच की फोटो भी शेयर की है जिसमें दिखाई देता है कि स्मार्टवॉच कैसे गर्म होने के कारण कलाई पर निशान बना देती है। यूजर No-Map1215 की ओर से यह पोस्ट किया गया है। 

यूजर ने लिखा है कि रात को वह अपनी नई Galaxy Watch 8 को पहन कर सोया था। और जब वह सुबह उठा तो उसकी कलाई पर जलने के कारण निशान हो गया था। जलने का निशान साफ दिख रहा है और पता चल रहा है कि जलने के कारण त्वचा भी खराब हो गई है। यूजर ने Galaxy Watch 8 के फोटो भी शेयर किए हैं जिसमें स्मार्टवॉच जली हुई सी दिख रही है। रिपोर्ट के अनुसार, जब यूजर ने इस संबंध में Samsung को संपर्क किया तो कंपनी ने केस को खारिज कर दिया। कंपनी ने दावा किया कि यह स्मार्टवॉच की खराबी के कारण नहीं हुआ है। 

यूजर द्वारा शेयर किए गए फोटो देखकर अन्य यूजर्स ने भी पोस्ट को सपोर्ट किया। साथ ही शिकायतकर्ता से कहा कि वह इसमें कानूनी सहायता ले। हालांकि इस मामले में अभी तक सैमसंग की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है। ऐसे में यूजर्स को सावधान रहने की जरूरत है। रात के समय इस तरह के गैजेट्स पहन कर सोना कई बार बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। विशेषतौर पर यहां वियरेबल्स की सेफ्टी को लेकर सवाल खड़ा होता है जो कि स्लीप ट्रैकिंग के लिए रातभर पहनकर सोए जाते हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
  2. Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!
  3. 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
  4. Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  5. Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें
  7. Honor Earbuds Clip हुए लॉन्च, 40 घंटे चलते हैं, AI ट्रांसलेटर जैसे फीचर्स भी
  8. WhatsApp Web इस्तेमाल करने वाले जरा सावधान! सरकार ने जारी किया अलर्ट, लीक हो सकती है प्राइवेट चैट
  9. Nothing Phone 4 (b) मिल रहा ₹3800 से ज्यादा सस्ता! Flipkart पर धमाका डील
  10. Samsung Galaxy A38 और Samsung Galaxy A58 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »