फास्ट्रैक ने 1,995 रुपये में लॉन्च किया एक्टिविटी ट्रैकर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 मार्च 2017 16:28 IST
ख़ास बातें
  • फास्ट्रैक रीफ्लैक्स एक्टिविटी करते और सोने के समय डेटा ट्रैक कर सकता है
  • इसकी कीमत 1,995 रुपये है
  • फास्ट्रैक का दावा है कि इसकी बैटरी 7 दिन तक चलेगी
घड़ियां बनाने वाली टाइटन के स्वामित्व वाली कंपनी फास्ट्रैक ने भारत में सोमवार को अपना नया एक्टिविटी ट्रैकर रीफ्लेक्स लॉन्च कर दिया। फास्ट्रैक रीफ्लैक्स एक्टिविटी करते और सोने के समय डेटा ट्रैक कर सकता है। इसकी कीमत 1,995 रुपये है। फास्ट्रैक युवाओं के लिए घड़ियां बनाती है और रीफ्लैक्स भी इससे अलग नहीं है। यह एक्टिविटी ट्रैकर कई कलर में मिलेगा और हर वेरिएंट के साथ डुअल-कलर बैंड मिलेंगे। बैंड का बाहरी हिस्सा एक रंग और अंदर का हिस्सा दूसरे रंग का है। रीफ्लैक्स की कीमत से पता चलता है कि इसे ख़ासकर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

फास्ट्रैक रीफ्लैक्स एंड्रॉयड और आईओएस दोनों के साथ काम करता है। यह फोन कॉल और टेक्स्ट मैसेज के लिए भी नोटिफिकेशन दिखाता है। और इसमें वाइब्रेशन अलार्म के लिए भी सपोर्ट दिया गया है। अगर आप थोड़ी देर के लिए भी एक्टिव नहीं रहते हैं तो यह ट्रैकर आपको याद दिलाएगा कि अपनी डेस्क या सीट से उठें और टहल कर आएं।
Advertisement

कंपनी का कहना है कि फास्ट्रैक रीफ्लेक्स स्पलैश रेसिस्टेंस है, जिसका मतलब है कि आप इसे नहाते समय नहीं पहन सकते है। इस ट्रैकर को किसी भी यूएसबी अडेप्टर या लैपटॉप या डेस्कटॉप पीसी पर यूएसबी पोर्ट के जरिए चार्ज किया जा सकता है।

नए फास्ट्र्रैक रीफ्लैक्स की टक्कर अब शाओमी मी बैंड 2 से होगी, जो कि इस कीमत में आने वाले सबसे बेहतर एक्टिविटी ट्रैकर है। मी बैंड 2 में एक पैसिव हार्ट रेट सेंसर है जबकि फास्ट्रैक रीफ्लैक्स में नहीं है। लेकिन एक्टिविटी ट्रैकर चाहने वालों के लिए यह शायद ही कोई बड़ी बात है। एक पैसिव हार्ट रेट सेंसर लगातार आपकी दिल की धड़कन नहीं मापता, जिससे इसका इस्तेमास कम होता है।
Advertisement
 
फास्ट्रैक रीफ्लैक्स ऑफलाइन स्टोर में उपलब्ध होगा। कंपनी का कहना है कि इन एक्टिविटी ट्रैकर को फास्ट्रैक, वर्ल्ड ऑफ टाइटन और दूसरे रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है।
Advertisement

2016 में टाइटन ने जक्स्ट प्रो स्मार्टवॉच लॉन्च की थी, जिसमें 1.3 इंच आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 278 पीपीआई है और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। टाइटन के मुताबिक, जक्स्ट प्रो 30 मीटर तक पानी के लिए वाटर रेसिस्टेंस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.